Events

Major Event Attractions

All Events

कार्यकारिणी की बैठक

उद्योगपुरम स्थित श्री पंकज कुमार जैन के प्रतिष्ठान यूजीएस पब्लिकेशनस प्रा.लि. पर #लघुउद्योगभारती #मेरठ कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा #लघुउद्योगभारती के संभाग महासचिव श्री राजकुमार शर्मा जी को #msme फैसिलिटेशन काउंसिल का सदस्य नामित किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया तथा पुष्प गुच्छ देकर शुभकामनाएं दी गई।

श्री राजकुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन में सभी की भूमिका महत्त्व पूर्ण हैं। हम सभी को निज की भावना से उठकर सर्व हित की भावना से काम करना है।

इस अवसर पर संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई और उद्योग परिचालन में आ रही विभिन्न समस्याओं एवम उनके निस्तारण पर भी चर्चा हुई। इसी मध्य डीजल जनरेटर पर लगाए जा रहे प्रतिबंध का मुद्दा भी उठा तथा इसके पुरजोर विरोध करने का तय किया गया।

सभा का संचालन मेरठ महानगर अध्यक्ष श्री पंकज जैन द्वारा किया गया।इस अवसर सर्व श्री अर्पित जैन,अनिरुद्ध सिंघल, सुनील मित्तल, रूपक जैन पंकज गोयल, अंकुश गोयल हिमांशु शर्मा, अमित रस्तौगी, अमल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Event Date: 22/07/2023
Event Venue: Meerut

स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी का उद्घाटन

LUBRajasthan

#lub_किशनगढ़ #महिला इकाई द्वारा #स्वयंसिद्धा_प्रदर्शनी का उद्घाटन

महिलाओ द्वारा निर्मित्त #हस्तनिर्मित #उत्पाद बहुत ही सुन्दर, टिकाऊ व सस्ते है। इन उत्पादों मे महिलाओं का श्रम व भावनाऐं भी जुड़ी है।

#लघुउद्योगभारती नियमित रूप से #स्वयंसिद्धा_प्रदर्शनी के माध्यम से महिलाओं के लिये बाजार उपलब्ध करवाने का कार्य कर रही हैं।

कार्यक्रम मे सिडबी राजस्थान के महाप्रबंधक श्री अशोककुमार पाण्डे जी, किशनगढ़ नगरपरिषद् के सभापति श्री दिनेशसिंह राठौड जी, लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेशचन्द्र अग्रवाल जी, चितौड प्रान्त के महामंत्री श्री प्रवीण गुप्ता जी, किशनगढ इकाई अध्यक्ष श्री दीपक शर्मा जी, श्री उमेश गोयल जी, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती संतोष बजाज जी, संघ के प्रचारक श्री विपिन जी जी, श्री शिवराजजी सहित अनेक उद्यमी व महिलाऐं उपस्थित रही।

Event Date: 21/07/2023
Event Venue: किशनगढ़

“उद्योगवर्धन”

lub_नासिक इकाई द्वारा जून 2023 से हर महीने के तीसरे गुरुवार को शुरू किया गया “उद्योगवर्धन” उद्यमी मेले का दूसरा भाग गुरुवार, 20 जुलाई 2023 को संपन्न हुवा।

इस कार्यक्रम के दौरान श्री प्रणव माजगांवकर जी, सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक, आर्मस्ट्रांग मशीन बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, नासिक से एक स्पष्ट साक्षात्कार लिया गया।उस दौरान उन्होने अपनी व्यावसायिक सफलता की कहानी का खुलासा करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, ध्यान, चिंतन, निरंतरता, उत्पाद की गुणवत्ता, कार्यकर्ता संवर्धन, भरोसेमंदता आदि चीजों की सावधानीपूर्वक निगरानी की जाए तो औद्योगीकरण आसान हो जाता है।

इस कार्यक्रम में नासिक के चालीस उद्यमियों ने अपनी भागीदारी दर्ज करायी। #lub_नासिक इकाई इस पहल के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

Event Date: 21/07/2023
Event Venue: Nashik

इकाई का गठन

LubindiaUp

#lub_बाराबंकी इकाई का गठन विधायक कुर्सी, बाराबंकी श्री सकेंद्र प्रताप वर्मा जी के आतिथ्य एवम प्रदेश महामंत्री श्री रविन्द्र सिंह जी के अध्यक्षता में की गई।

कार्यक्रम में श्री अजय अग्निहोत्री प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीमती रीता मित्तल संभाग अध्यक्ष, श्री मनोज कुमार गुप्ता मीडिया प्रभारी अवध संभाग की उपस्थिति रही।

नवनियुक्त अध्यक्ष बाराबंकी श्री रंजीत श्रीवास्तव जी, महामंत्री श्री अरूप कुमार श्रीवास्तव जी, उपाध्यक्ष विधु गुप्ता जी, कोषाध्यक्ष श्री सतप्रीत जी ने पदभार ग्रहण किया।
कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक के उप श्रमायुक्त एवम मुख्य प्रबंधक की भी उपस्थिति रही।

Event Date: 21/07/2023
Event Venue: Bara Banki

इकाइयों, हाडोती कोटा स्टोन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं SSI एसोसिएशन

LUBRajasthan

JVVNLmothiya347/ RajCMO

#लघुउद्योगभारती #कोटा इकाइयों, हाडोती कोटा स्टोन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं SSI एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में कलेक्ट्रेट ऑफिस पर “विद्युत बिलों में फ्यूल सरचार्ज एवं स्पेशल सरचार्ज” के नाम पर राज्य सरकार द्वारा वसूली जा रही राशि के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया एवं कोटा जिलाधिकारी श्री ओ पी बुनकर जी को राज्य सरकार के विद्युत मंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

इस प्रदर्शन में अधिक संख्या में सम्मिलित होने के लिए सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हैं व संस्था के वरिष्ठ सदस्य श्री गोविंद राम जी मित्तल व श्री ताराचंद जी गोयल के मार्गदर्शन के लिए अत्यंत आभारी हैं।
व्यापार महासंघ के महासचिव श्री अशोक जी महेश्वरी व एसएसआई एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अमित जी सिंघल एवं कोटा स्टोन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री गोविंद जी अग्रवाल का भी हम आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपने सदस्यों के साथ इस प्रदर्शन में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Event Date: 21/07/2023
Event Venue: Kota

इकाई का भव्य अधिष्ठापन समारोह

lub_हाथरस इकाई का भव्य अधिष्ठापन समारोह वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री दीपक जी अग्रवाल एवं संयुक्त महामंत्री गौरव जी मित्तल के सानिध्य में संपन्न हुआ है।

जिसमें सर्वसम्मति से इकाई अध्यक्ष नितिन वार्ष्णेय जी, महामंत्री नितिन अग्रवाल जी, कोषाध्यक्ष वैभव मोहता जी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में श्री दीपक जी एवं गौरव जी उद्यमियों की बहुत सी समस्याओं का समाधान करते हुए उनको एकजुटता के साथ किसी भी समस्या का सामना करने की भी बात रखी जिसे सभी उद्यमियों ने सराहा।सरकार द्वारा किए जा रहे उद्यमियों के सहयोग के लिए प्रयास पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में श्रीमान मुकेश आँधीवाल, मनोज जी राया वाले, श्री दुर्गेश गुप्ता जी अपैक्स बैटरी, शिवम् अग्रवाल, लाला बाबू, अनिल अग्रवाल, योगेश अग्रवाल,अतुल अग्रवाल, हरीश वार्षणेय, बाँके बिहारी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

इकाई की आगामी बैठक 5 अगस्त को श्री मुकेश अंधीवाल जी के प्रतिस्ठान पर सम्पन्न होगी।जिसमे gst, विद्युत, खाद्य विभाग, प्रदूषण व श्रम विभाग संबंधित परेशानियाँ की रुप रेखा तैयार की जाएगी।

Event Date: 20/07/2023
Event Venue: हाथरस

संभाग की #सतना इकाई का पुनर्गठन हुआ

lub_महाकौशल संभाग की #सतना इकाई का पुनर्गठन हुआ। श्री रामचंद्र अग्रवाल जी को अध्यक्ष एवम श्री जयदेव ताम्रकार जी को सचिव का दायित्व दिया गया।
कार्यक्रम में #लघुउद्योगभारती के संभागीय सचिव अनिल वासवानी जी ने संगठन द्वारा किये गये कार्यों व विभिन्न शासकीय समितियों में संगठन के प्रतिनिधित्व के बारे में बताया। इसके साथ ही वर्तमान में #लघुउद्योगभारती की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला व नई इकाई की घोषणा की।कार्यक्रम में 10 नये उद्यमियों ने सदस्यता ग्रहण की। इसके पश्चात DIC के सहायक प्रबंधक द्वारा उद्योगों सम्बंधित शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई

मुख्य अतिथि श्री उत्तम बनर्जी (सह प्रांत कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ) ने राष्ट्र हित को ध्यान में रखकर अपना उद्योग चलाने व अपने जीवन का हर कार्य करने पर जोर दिया।

Event Date: 20/07/2023
Event Venue: महाकौशल
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please