Events

All Events

बैठक प्रान्त सचिव श्रीमती बिंदु जी जैन के सानिध्य में आमंत्रित की गई।

lub_हनुमानगढ़ जिला इकाई, #हनुमानगढ़जंक्शन #हनुमानगढ़टाउन बैठक प्रान्त सचिव श्रीमती बिंदु जी जैन के सानिध्य में आमंत्रित की गई।

जिसमें सभी तीनों इकाईयों के पदाधिकारी हमेंद्र चमड़िया जी ज़िलाध्यक्ष, सुभाष जैन जी ज़िला सचिव, सतीश जी प्रांतीय सदस्य, राकेश गुप्ता जी प्रदेश कार्यकारणी सदस्य, संतलाल जिंदल जी अध्यक्ष फ़ूडग्रेन मर्चेंट, अमृत लाल गर्ग जी संरक्षक, उमा शंकर जी अध्यक्ष जंक्शन, सुभाष सिंगला जी अध्यक्ष टॉउन, कृष्ण कुमार जाँगिड़ जी सचिव टॉउन, विजय बंसल जी कोषाध्यक्ष टॉउन, रवि जांगिड़ जी, राजेश सिंगला जी, रवींद्र सिंगला जी, पारस खदरिया जी, प्रदीप शेरेवाला जी, विनय गर्ग जी, देवेंद्र बाँठीया जी, रामकुमार सहारण जी ने पधार कर #लघुउद्योगभारती का डिस्ट्रिक्ट सम्मेलन करवाने, लघु उद्योगों में आ रही परेशानियों व ज़िला हनुमानगढ़ यूनिट में सदस्यों का विस्तार हेतु चर्चा की। साथ ही बिंदु जी जैन को 04 नये सदस्यों को फार्म चैक सहित सौंपे।

Event Date: 12/07/2023
Event Venue: हनुमानगढ़

स्वाबलंबी भारत अभियान

@SwavalambiB

#स्वाबलंबीभारतअभियान #मेरठ प्रांत के द्वारा बुलंदशहर जिले के #युवाओं को #स्वाबलंबन व #आत्मनिर्भर बनाने के लिए उत्साहित व प्रोत्साहित करने हेतु एक कार्यक्रम आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का संयोजन प्रो० (डॉ०) राजेश गर्ग के नेतृत्व में #स्वावलंबीभारतअभियान की जिला बुलंदशहर की समिति द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में इस अभियान को पूरे देश मे मूर्त रूप प्रदान करने में भागीरथ प्रयास कर रहे स्वेदशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सहसंगठक आदरणीय श्री सतीश कुमार जी की मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रुप में गरिमामयी उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में बुलंदशहर लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद डॉ भोला सिंह जी व कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में नगर के प्रतिष्ठित उद्योगपति श्री संजय कुमार गौड़ जी उपस्थित रहे। नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों की भी इसमें गरिमामयी उपस्थिति रही।

इसमें समाज को युवाओं के लिए #स्वरोजगार #स्वेदशी #कौशलविकास #उद्यमिता, #सहकारिता को अपनाने हेतु प्रोत्साहित करने व इस दिशा में मानसिकता परिवर्तन का आवाह्न किया गया। इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने हेतु संसाधनों के विकास हेतु जिले से लगभग पांच लाख रुपये के सहयोग का योगदान व संकल्प किया गया।

Event Date: 11/07/2023
Event Venue: बुलंदशहर

सदस्यों की बैठक लमतरा इंडस्ट्रियल एरिया में संपन्न हुई।

LUBइकाई_कटनी सदस्यों की बैठक लमतरा इंडस्ट्रियल एरिया में संपन्न हुई।

बैठक में जिला कार्यकारिणी द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का विषय रखा गया एवं औद्योगिक क्षेत्रों में आ रही अनेक कठिनाइयों एवं समस्याओं पर चर्चा हुई व एक नए सदस्य को सदस्यता दिलाएगी।

बैठक की अध्यक्षता श्री हरि सिंह भदौरिया जी की उपस्थिति में हुई। बैठक में उपाध्यक्ष श्री समीर सेठिया जी(संयोजक, लमतरा क्षेत्र), सचिव नीलेश विश्वकर्मा, संयुक्त सचिव मनीष सिंह, नीति ठाकुर, प्रवीण पांडे, वैभव अग्रवाल, संदीप संगतानी, ऋषभ खंडेलवाल, अमित छाबड़ा, पृथ्वीराज मूंदड़ा, हर्षित सिंघई, नरेश गंगवानी एवम ईशान जैन(सह संयोजक लमतरा क्षेत्र) सदस्यों की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई।

Event Date: 11/07/2023
Event Venue: Katni
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please