Events

Major Event Attractions

All Events

ESIC के अस्पताल में 7 दिवसीय विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

lub_बरेली इकाई द्वारा #FSSAI के नियमानुसार लगातार चौथी बार खाद्य इकाईयों के कर्मचारियों हेतु ESIC के अस्पताल में 7 दिवसीय विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

शुभारम्भ के अवसर पर माननीय सांसद एवं पूर्व मन्त्री श्री संतोष गंगवार जी, वन राज्य मंत्री डा० अरुण जी, मीरगंज विधायक डा० डी सी वर्मा जी, ESIC के राष्ट्रीय समिति के स्थाई सदस्य डा० केशव अग्रवाल जी, #LUB के बृज संभाग अध्यक्ष श्री एस के सिंह जी, इकाई अध्यक्ष उन्मुक्त सम्भव शील जी, महासचिव आशुतोष शर्मा जी, कोषाध्यक्ष शुभम अग्रवाल जी तथा लगभग 20 अन्य सम्मानित सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

पहले दिन 57 कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण होकर उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

Event Date: 17/07/2023
Event Venue: बरेली

औद्योगिक क्षेत्रों में 1001 पौधों का वृक्षारोपण किया गया

लघुउद्योगभारती इकाई #कटनी के द्वारा एक साथ विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में 1001 पौधों का वृक्षारोपण का किया गया।

जिसमें क्रमशः माधव नगर औद्योगिक क्षेत्र, बरगवां/अमकुही औद्योगिक क्षेत्र पहरूआ मंडी औद्योगिक क्षेत्र, लमतरा औद्योगिक क्षेत्र, आयकर कार्यालय तथा #लघुउद्योगभारती #कटनी सदस्यों ने द्वारा अपने-अपने औद्योगिक परिसर पर में वृक्षारोपण किया।

इस पूरे कार्यक्रम अध्यक्षता हरि सिंह भदौरिया, सचिव नीलेश विश्वकर्मा, संयुक्त सचिव मनीष सिंह, मुरलीधर रतनानी, सुरेश रतनानी, सुरेश हिंदूजा, अरविंद मोहनानी, दीवान वासवानी, रमेश गुप्ता, राम वाधवानी, मनोज लधवानी एवं अन्य सदस्यों की सहभागिता प्राप्त हुई।

#lub #LaghuUdyogBharati #वृक्षारोपण #plants

Event Date: 17/07/2023
Event Venue: Katni

एक बेहद सफल उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजन

LubindiaUp
CPAgra_
lub_आगरा द्वारा एक बेहद सफल उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि माननीय पुलिस कमिश्नर आगरा श्री प्रीतिंदर सिंह जी के आतिथ्य में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राकेश गर्ग जी उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड एवं संयुक्त राष्ट्रीय महामंत्री #लघुउद्योगभारती ने की।

विशिष्ट अतिथि के रुप में श्री दीपक अग्रवाल जी वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री मनीष अग्रवाल जी, प्रदेश सचिव एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी रहे।

कार्यक्रम में #साइबरक्राइम और इससे सुरक्षा पर पुलिस विभाग द्वारा प्रेजेंटेशन दिया गया और उपस्थित सदस्यों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

माननीय पुलिस कमिश्नर साहब ने हमारे द्वारा उठाए गए बिंदु पर जिनमें से प्रमुख आगरा शहर में एक औद्योगिक थाना की स्थापना एवं क्षेत्र स्तर पर उद्यमियों के परिसर में ही नियमित अंतराल पर पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग की स्वीकृति दी।

बैठक में शहर की प्रसिद्ध डाइटिशियन डॉक्टर रेणुका डांग ने खानपान से बेहतर #स्वास्थ्य विषय पर उपयोगी वृतांत दिया। बैठक में बड़ी संख्या में उद्यमी, संघ के विभाग प्रचारक जी श्री आनंद जी, विभाग कार्यवाह श्री पंकज जी, पूर्व पालक अधिकारी श्री अशोक कुलश्रेष्ठ जी, श्री हरि शंकर जी आदि उपस्थित रहे ।

Event Date: 15/07/2023
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please