Events

All Events

मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप (गवर्मेंट ऑफ इंडिया)

LUBRajasthan

MSDESkillIndia

govofindia

lub_जयपुर एवं मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप (गवर्मेंट ऑफ इंडिया) के संयुक्त कार्यक्रम “अप्रेंटिसशिप डेवलपमेंट वर्कशॉप” में विभिन्न उद्योगों से आए उद्योगपति एवं शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। #लघुउद्योगभारती के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री गोविंद राम जी मित्तल ने सभा में उपस्थित लोगों को उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लाभ से अवगत कराया। कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष सीए महेश जी गुप्ता, अध्यक्ष नितिन जी अग्रवाल, महामंत्री संदीप जी जांगिड़, कार्यकारिणी सदस्य प्रियंक जी शर्मा एवं अन्य उद्यमी उपस्थित रहे।

Event Date: 10/07/2023
Event Venue: Jaipur

राजस्थान की पहली कार्यकारणी बैठक

LUBRajasthan
#lub_भरतपुर #राजस्थान की पहली कार्यकारणी बैठक संपन्न हुई।
बैठक की शुरुआत इकाई अध्यक्ष संजय चौधरी जी के स्वागत भाषण के साथ हुई।

बैठक में उद्योगों की समस्याओ पर चर्चा की गई तथा #जयपुर प्रांत की 17 जुलाई को जयपुर में बैठक हेतु सभी सदस्यों की सहमति एवम ज्यादा से ज्यादा संख्या में बैठक में शामिल होने का आश्वासन भी मिला। साथ ही #भरतपुर में #महिला इकाई के गठन का भी प्रस्ताव पास हुआ। जिसमें ज्यादा से ज्यादा #महिला #उद्यमियों को जोड़कर महिलाओं को #स्वरोजगार और उद्योग लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा और भरतपुर में #लघुउद्योगभारती की महिला इकाई का गठन के प्रयास किए जाएंगे।

इकाई द्वारा विभिन्न सरकारी विभागों में संस्था के प्रभारी भी बनाये गए जिनका काम उद्योगपति और अधिकारी के मध्य सेतु बनाने का है।

रीको ऑफिस के लिए प्रभारी दीनदयाल सिंघल जी, जिला उद्योग केंद्र के लिए CA गौरव गुप्ता जी, GST के लिए CA विनय गर्ग जी, पोलुशन के लिए संजय चौधरी जी, श्रम विभाग के लिए मोहन बंसल जी और बिजली विभाग के लिए मनीष अग्रवाल जी को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इस बैठक में श्री बृजेश अग्रवाल सुनील प्रधान, मोहन बंसल, अमित अग्रवाल, कमलजीत मग्गो, योगेश बंसल, विनय गर्ग सीए, प्रेम सिंह कुंतल, दीनदयाल सिंगल, विवेक सिंगल, राजीव चौधरी, सचिन मित्तल, मनीष अग्रवाल, पुष्पेंद्र चौधरी, सुशांत सिंघल, सत्यभान सिंह, गौरव गुप्ता सीए, इत्यादि उद्योगपति एवं प्रबुद्ध जन सम्मिलित रहे। बैठक का संचालन और धन्यवाद सचिव राहुल बंसल द्वारा किया गया।

Event Date: 10/07/2023
Event Venue: Bharatpur

नई कार्यकारिणी का चुनाव

LubPunjab
lub_जालन्धर जिला के नई कार्यकारिणी का चुनाव वरिष्ठ सदस्य व परामर्शदाता श्री मनोहर धवन जी के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष विवेक राठौर जी, महासचिव अनिरुद्ध धीर जी, कोषाध्यक्ष वरुण भल्ला जी को चुना गया। इससे पूर्व #lub_पंजाब के एडवाइजर व संत ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन स्व रूप सिंह धूमल जी के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर #lub के आखिल भारतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविन्द धूमल जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विक्रान्त शर्मा जी, उपाध्यक्ष श्री हरीश गुप्ता जी, संयुक्त महासचिव श्री अनुज कपूर जी, जालन्धर के पूर्व महासचिव श्री उत्तम चड्डा जी, श्री आकाश राठौर जी (संयोजक स्वदेशी जागरण मंच, जालंधर महानगर), श्री अमित दुग्गल जी, श्री सुमित दुग्गल जी, एडवोकेट गुलशन तलवार जी, श्री ललित भल्ला जी, श्री आशीष शर्मा जी व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Event Date: 10/07/2023
Event Venue: Jalandhar

Meeting on Electricity Duty Refund

दिनांक 9 मार्च 2021 को वेबिनार के माध्यम से सहायक आयुक्त, जिला उद्योग केंद्र, गौतम बुद्ध नगर की ओर से उद्योग बंधु बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिलाधिकारी, गौतम बुद्ध नगर, सहायक आयुक्त, जिला उद्योग केंद्र, गौतम बुद्ध नगर सहित कई विभागों के प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित थे।
उद्यमियों की समस्याओं के लेकर होने वाली इस बैठक में लघु उद्योग भारती, जिला गौतम बुद्ध नगर से जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजुला मिश्रा, जिला महासचिव श्री नरेश कुमार गुप्ता, नोएडा इकाई अध्यक्ष श्री ईश्वर गिरि, महासचिव श्री सत्यवीर, ग्रेटर नोएडा इकाई अध्यक्ष श्री के पी सिंह, महासचिव श्री संजय बत्रा शामिल हुए।
ऑनलाइन उद्योग बंधु बैठक में लघु उद्योग भारती, जिला गौतम बुद्ध नगर के पदाधिकारियों ने उद्यमियों की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत करवाया और इनके शीघ्र निस्तारण पर चर्चा की। जिला महासचिव श्री नरेश कुमार गुप्ता ने Electricity Duty Refund का मामला उठाया और बताया कि यह कार्य कई विभागो से होकर गुजरता है अत: इसे सिंगल विंडो किया जाना आवश्यक है जिसे जिलाधिकारी महोदय ने मौके पर ही स्वीकृत कर लिया और विश्वास दिलाया यह कार्य हो जाएगा। इसके अलावा जिलाधिकारी महोदय ने यह भी निर्देशित किया कि यदि उद्यमी के द्वारा अनापत्ति पत्र जारी करने के आवेदन पर विभाग द्वारा तय समय सीमा में स्वीकृति नहीं जारी की जाती है तो इसे deemed acceptance माना जाएगा। जिससे उद्यमी का कार्य बाधित नहीं होगा।
बैठक में लघु उद्योग भारती जिला गौतम बुद्ध नगर ने इस निर्णय का स्वागत किया और कहा कि Ease of doing business में सुधार हों, अनावश्यक पेपर वर्क समाप्त हो, ऐसी नियमावली बने।

Event Date: 09/03/2021
Event Venue:

टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेल

हाल ही में संपन्न हुए *टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेल* में बैडमिंटन खेल में अपना श्रेष्ठतम प्रदर्शन कर रजत पदक जीत कर पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन करने वाले होनहार और प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के धनी हमारे गौतमबुद्ध नगर जिले के डीएम माननीय श्री सुहास एल वाई जी का आज लघु उद्योग भारती गौतम बुद्ध नगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा हार्दिक अभिनंदन किया गया।
प्रतिनिधिमंडल में सम्मिलित लघु उद्योग भारती की जिलाध्यक्ष श्रीमती मंजुला मिश्रा, जिला महासचिव श्री नरेश कुमार गुप्ता, कमिश्नरी अध्यक्ष श्री पवन सिंघल जी, संभाग महासचिव श्री पीएस चौहान, ग्रेटर नोएडा ईकाई अध्यक्ष श्री केपी सिंह, नोएडा ईकाई महासचिव श्री सत्यवीर सिंह, ग्रेटर नोएडा ईकाई उपाध्यक्ष श्री संजय बत्रा जी व साइट 5, कासना से उद्यमी श्री सुनील जी, सभी ने ग्रेटर नोएडा डीएम कार्यालय पहुँच कर, पुष्पों से जिलाधिकारी महोदय का अभिनंदन किया और बधाई दी। इस मौके पर जिलाधिकारी महोदय ने भी सभी का विनम्रतापूर्वक धन्यवाद किया।

Event Date: 10/09/2021
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please