लघु उद्योग भारती मुरादनगर इकाई द्वारा ३०वा स्थापना दिवस बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रमन चावला जी, संभाग महासचिव श्री राजकुमार शर्माजी, मंडल अध्यक्ष श्री पवन सिंघल जी, जिलाध्यक्ष श्री अमरीश गोयल जी, जिला उपाध्यक्ष श्री उपेन्द्र गोयल जी, विभाग सह सेवा प्रमुख श्री शेखरजी, प्रमुख समाज सेवी और जिंदल गैस एजेंसी के मालिक श्री विनोद जिंदल जी, मुरादनगर इकाई वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजकुमार गर्गजी, मोहननगर इकाई संयोजक श्री मनोज शर्माजी और मुरादनगर इकाई से लगभग ३० उद्यमी भाइयों ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया।