Events

Major Event Attractions

All Events

टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेल

हाल ही में संपन्न हुए *टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेल* में बैडमिंटन खेल में अपना श्रेष्ठतम प्रदर्शन कर रजत पदक जीत कर पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन करने वाले होनहार और प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के धनी हमारे गौतमबुद्ध नगर जिले के डीएम माननीय श्री सुहास एल वाई जी का आज लघु उद्योग भारती गौतम बुद्ध नगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा हार्दिक अभिनंदन किया गया।
प्रतिनिधिमंडल में सम्मिलित लघु उद्योग भारती की जिलाध्यक्ष श्रीमती मंजुला मिश्रा, जिला महासचिव श्री नरेश कुमार गुप्ता, कमिश्नरी अध्यक्ष श्री पवन सिंघल जी, संभाग महासचिव श्री पीएस चौहान, ग्रेटर नोएडा ईकाई अध्यक्ष श्री केपी सिंह, नोएडा ईकाई महासचिव श्री सत्यवीर सिंह, ग्रेटर नोएडा ईकाई उपाध्यक्ष श्री संजय बत्रा जी व साइट 5, कासना से उद्यमी श्री सुनील जी, सभी ने ग्रेटर नोएडा डीएम कार्यालय पहुँच कर, पुष्पों से जिलाधिकारी महोदय का अभिनंदन किया और बधाई दी। इस मौके पर जिलाधिकारी महोदय ने भी सभी का विनम्रतापूर्वक धन्यवाद किया।

Event Date: 10/09/2021
Event Venue:

अतिक्रमण,औद्योगिक इकाइयों से निरंतर कूड़ा निस्तारण

लघु उद्योग भारती जिला गौतम बुद्ध नगर से जिला महासचिव श्री नरेश कुमार गुप्ता, ग्रेटर नोएडा ईकाई अध्यक्ष श्री के पी सिंह, वरिष्ठ उद्यमी श्री अनिल एवं वरिष्ठ सदस्य श्री पी एस चौहान साइट बी, सी, 4 और 5 की प्रमुख समस्याओं को लेकर आज UPSIDA के RM श्री अनिल कुमार शर्मा से मिले।

-अतिक्रमण के मुद्दे पर RM श्री अनिल कुमार शर्मा जी ने भरोसा दिलाया कि अतिक्रमणकरियों के विरुद्ध UPSIDA FIR करने जा रही है जिसकी प्रतिलिपि लघु उद्योग भारती को भी प्रेषित की जाएगी।

-औद्योगिक इकाइयों से निरंतर कूड़ा निस्तारण के मुद्दे पर श्री अनिल शर्मा जी ने बताया कि बहुत से उद्यमी कूड़ा निस्तारण का पैसा नहीं देते हैं इसलिए निरंतरता बाधित हो रही है। लघु उद्योग भारती ने आग्रह किया है जो लोग भुगतान नहीं कर रहे हैं उनका कूड़ा न उठाया जाए। जो लोग पैसा दे रहे हैं उनका कूड़ा निरंतर उठाया जाए उसमें कोई कोताही नहीं हो और उन्हें उनके भुगतान की रसीद दी जाए।

-स्ट्रीट लाइटों के संबंध में लघु उद्योग भारती को RM ने भरोसा दिलाया गया कि शीघ्र अति शीघ्र लाइटों को दुरुस्त करा दिया जाएगा।

-जर्जर सड़कों के संबंध में अवगत कराया कि UPSIDA ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है जिसकी विस्तृत जानकारी शीघ्र ही लघु उद्योग भारती को प्रेषित की जाएगी।

-उद्यमियों को उनकी देयता के बारे में बताया जाए- इस मुद्दे पर RM श्री शर्मा जी ने प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया कि सभी उद्यमियों के उनके बकाया/ देय भुगतान राशि की जानकारी प्रेषित की जा रही है।

कार्यालय
लघु उद्योग भारती, गौतम बुद्ध नगर

Event Date: 03/09/2021
Event Venue:

लघु उद्योग भारती वाराणसी तथा एमएसएमई विभाग ने मिलकर अंतराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस मनाया

लघु उद्योग भारती वाराणसी तथा एमएसएमई विभाग ने मिलकर अंतराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस मनाया। श्री आर के चौधरी असिस्टेंट डायरेक्टर एमएसएमई तथा श्री प्रभात सिन्हा लीड डिस्ट्रिक मैनेजर बैंक(LDM) ने सयुक्त रूप से राजेश कुमार सिंह एवं उद्यमियों का सम्मान किया। श्री आर के चौधरी एवं श्री रितेश बरनवाल असिस्टेंट डायरेक्टर द्वारा एमएसएमई दिवस के महत्व व उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया। राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष ने उद्यमियों के हित में लघु उद्योग भारती संगठन काशी द्वारा किए जा रहे कार्यों को विस्तार से बताया तथा उद्यमियों के लिए प्रत्येक फोरम पर उनकी आवाज पहुंचाते रहने का विश्वास दिलाया। इस सफल आयोजन का संचालन श्री हिमांशु शेखर कस्टोडियन एमएसएमई टूल रूम द्वारा किया गया।

Event Date: 27/06/2023
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please