लघु उद्योग भारती म.प्र. द्वारा “LEAP” ई-पोर्टल का लोकार्पण एवं 32वें स्थापना दिवस पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्री अतीत अग्रवाल द्वारा “LEAP” ई-पोर्टल की रूपरेखा एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि यह पोर्टल उद्यमियों को प्रशिक्षण, सरकारी योजनाओं की जानकारी, मार्गदर्शन, नेटवर्किंग एवं परामर्श सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराएगा।
मुख्य आकर्षण
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण था माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा “LEAP” पोर्टल का डिजिटल लोकार्पण। उनके साथ राज्य के MSME मंत्री मा. चैतन्य काश्यप, कौशल विकास मंत्री मा. गौतम टेटवाल एवं संगठन के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष श्री ताराचंद्र गोयल सहित अनेक गणमान्य अतिथि मंच पर उपस्थित रहे।