लोकर्पण समारोह – श्रद्धेय शान्ति देवी ओझा स्मृति नाक, कान, गला वार्ड “A” यूनिट का शुभारंभ
जोधपुर मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा श्रद्धेय शान्ति देवी ओझा स्मृति नाक, कान, गला वार्ड “A” यूनिट का लोकार्पण समारोह 8 अगस्त 2026 को प्रातः 10:30 बजे मथुरादास माथुर अस्पताल, जोधपुर में आयोजित किया जाएगा।
समारोह में परम पूज्य आचार्य श्री श्री 1008 श्री पुरुषोत्तम दास जी महाराज (रामधाम खेड़ापा, जोधपुर) एवं संत श्री रामप्रसाद जी महाराज (बड़ा रामद्वारा, सरसागर) का सान्निध्य रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री जोगाराम पटेल, उद्योग राज्य मंत्री श्री के.के. विश्नोई, विधायक जोधपुर शहर श्री अतुल भंसाली एवं विधायक सूरसागर श्री देवेन्द्र जोशी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन जोधपुर मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा एवं सचिव श्री शिवनारायण मूंदड़ा सहित ट्रस्ट पदाधिकारियों के सहयोग से किया जा रहा है।
“मानवता की सेवा ही परमो धर्म” के संकल्प के साथ यह पहल समाज सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

