लघु उद्योग भारती, पानीपत द्वारा “लघु उद्यमी सम्मेलन” का आयोजन
लघु उद्योग भारती, पानीपत द्वारा स्थानीय उद्यमियों, उद्योगपतियों एवं व्यवसायिक समुदाय को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से “लघु उद्यमी सम्मेलन” का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन 9 जून 2026 (मंगलवार) को सायं 4:30 बजे एस. डी. कॉलेज, पानीपत में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। साथ ही उत्तर क्षेत्र एवं हरियाणा प्रदेश के विभिन्न पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रसिद्ध उद्योगपति श्री भीम राणा जी करेंगे।
इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) से जुड़े विषयों, उद्योग जगत की चुनौतियों, संगठन की भूमिका तथा उद्यमियों के विकास एवं सशक्तिकरण पर विस्तृत चर्चा होगी। सम्मेलन उद्यमियों के लिए संवाद, मार्गदर्शन एवं नेटवर्किंग का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।
लघु उद्योग भारती, पानीपत ने सभी उद्यमियों, व्यवसायियों एवं उद्योग क्षेत्र से जुड़े नागरिकों से सम्मेलन में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने तथा मार्गदर्शन प्राप्त करने का आग्रह किया है। कार्यक्रम उपरांत जलपान की व्यवस्था भी रहेगी।

