लघु उद्योग भारती की जबलपुर महिला इकाई एवं उमरिया डूंगरिया इकाई का गठन दिनांक 19 अगस्त 2025 को सम्पन्न हुआ। नवगठित जबलपुर महिला इकाई में श्रीमती मेघना महाजन को अध्यक्ष, पूनम शर्मा एवं दक्ष पटेल को उपाध्यक्ष, श्रीमती पल्लवी गुप्ता को सचिव, नीतू शुक्ला को सहसचिव तथा श्रीमती मीनाक्षी केसरवानी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी प्रकार उमरिया डूंगरिया इकाई में श्री पंडित विवेक मोहन पाठक अध्यक्ष, विशेष नागदेव एवं शैलेंद्र शुक्ला उपाध्यक्ष, राजेश सुखवानी सचिव, कमल सिंह भाई सहसचिव तथा अभिषेक जसाटी कोषाध्यक्ष के रूप में दायित्व ग्रहण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। स्वागत भाषण श्री ज्ञानेंद्र शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी ने लघु उद्योग भारती की विस्तृत जानकारी साझा की। नव निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा एवं नवीन इकाई के लिए उत्साहवर्धक शुभकामनाएं अंचल उपाध्यक्ष एवं महाकौशल महिला कार्य प्रभारी श्रीमती प्रिया सोनी द्वारा दी गईं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डीआईसी जीएम श्री विनीत रजक, श्री दिग्विजय राजपूत, सीमेंस कंपनी के अधिकारी श्री मंदार नाटू, प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी, अंचल संयुक्त सचिव बीके नेमा, अंचल उपाध्यक्ष एवं महिला कार्य प्रभारी प्रिया सोनी, रिछाई अध्यक्ष कपिल खत्री, आधारताल अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, प्रदेश मास कम्युनिकेशन प्रभारी रवि मिश्रा, पूर्व अंचल संयुक्त सचिव मनीष पटेल, पूर्व अंचल कार्यकारिणी सदस्य ज्ञानेंद्र शर्मा एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोमेश गुप्ता की विशेष उपस्थिति रही।
लगभग 150 से अधिक सदस्यों की सहभागिता के साथ आयोजित इस आयोजन का समापन रात्रिभोज के साथ संपन्न हुआ।

