लघु उद्योग भारती की एक महत्वपूर्ण बैठक अग्रसेन भवन, सूरतगढ़ में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जोधपुर प्रांत से पधारीं श्रीमती बिंदु जी एवं संरक्षक श्री सुभाष जी गुप्ता ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य सूरतगढ़ इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन था। सर्वसम्मति से श्री मांगी लाल छिम्पा को अध्यक्ष, श्री विनोद शर्मा को उपाध्यक्ष, श्री विकास मित्तल को सचिव एवं श्री सुरेश जी सुथार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में सूरतगढ़ क्षेत्र के विभिन्न लघु उद्योगों से जुड़ी समस्याओं एवं उनके समाधान पर भी विचार-विमर्श किया गया। यह बैठक संगठनात्मक मजबूती और उद्योगों की प्रगति की दिशा में एक अहम कदम रही।

