इंडिया स्टोन मार्ट-2028 के लिए एमओयू, 80 देशों के 500 से अधिक ट्रेड विजिटर्स होंगे शामिल 17 से 20 फरवरी 2028 तक जेईसीसी में होगा आयोजित

June 17, 2026
Jaipur,
RAJASTHAN

जयपुर | स्टोन उद्योग के सबसे बड़े आयोजन इंडिया स्टोन मार्ट-2028 के लिए मंगलवार को कान्सटीट्यूशन क्लब में लघु उद्योग भारती, रीको और सीडोस के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते पर रीको के एमडी सुरेश ओला, लघु उद्योग भारती की ओर से इंडिया स्टोन मार्ट के संयोजक नटवर अजमेरा और सीडोस के सीईओ मुकुल रस्तोगी ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, उद्योग राज्य – मंत्री के.के विश्नोई, एसीएस उद्योग शिखर अग्रवाल तथा लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र उपस्थित रहे। इंडिया स्टोन मार्ट 17 से 20 फरवरी, 2028 तक सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में

घनश्याम ओझा, नरेश पारीक, महेंद्र मिश्रा और दीपक अजमेरा सहित उद्योग जगत के कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।

उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि अगला स्टोन मार्ट अधिक उपयोगी होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि आयोजन में दुनिया के शीर्ष आर्किटेक्ट और डिजाइनरों को आमंत्रित किया जाना चाहिए। साथ ही एआई, आधुनिक मशीनरी और नवाचार को विशेष स्थान दे, ताकि राजस्थान का स्टोन उद्योग वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मजबूत हो सके। उद्योग राज्य मंत्री के.के विश्नोई ने कहा कि राज्य सरकार

अधिकाधिक विदेशी खरीदारों को आकर्षित करने के लिए प्रयासरत है। स्टोन मार्ट के संयोजक नटवर अजमेरा ने बताया कि स्टोन मार्ट में 80 देशों के 500 से अधिक ट्रेड विजिटर हिस्सा लेंगे। इनमें 50 से अधिक एफटीए देशों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इससे प्रदेश के निर्यात, निवेश और रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। एमओयू के अवसर पर ग्लोबल स्टोन टेक्नोलॉजी फोरम पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। इसमें नई तकनीक, निर्यात संवर्धन, वैश्विक बाजार की संभावनाओं और उद्योग की चुनौतियों पर चर्चा की गई।

Latest Media Coverage

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please