पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव की वित्त समिति की बैठक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र में हुई। संयुक्त आयुक्त एवं आयोजन सचिव पूजा मेहरा सुराणा, उपायुक्त एवं अतिरिक्त आयोजन सचिव पूनम राठौड़, मुख्य समन्वयक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महाबीर चौपड़ा व समन्वयक एवं जोधपुर प्रांत महामंत्री सुरेशकुमार विश्नोई के सान्निध्य में हुई बैठक में उत्सव-2026 के आय-व्यय व वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा की गई।
उत्सव-2027 की कार्ययोजना व तैयारियों पर भी मंथन हुआ। इसे युवाओं को समर्पित रखने तथा स्टार्टअप व युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिताएं व विशेष गतिविधियां शामिल करने पर विचार हुआ।
बैठक में अनिल अग्रवाल, दीपक माधुर, सुधींद्र दुगड़, राजेन्द्र राठी, पंकज भंडारी, राजेन्द्र सालेंचा, पूनमचंद तंवर व नितिन सालेचा सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।


