लघु उद्योग भारती की तुपुदाना औद्योगिक क्षेत्र इकाई की बैठक सोमवार को हुई। इसमें क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं, संगठन विस्तार और आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश महामंत्री बिनोद कुमार अग्रवाल मौजूद रहे। उद्यमियों ने जल जमाव, स्ट्रीट लाइट की कमी और पेयजल जैसी – सुविधाओं के अभाव को उद्योग संचालन में बड़ी बाधा बताया। तय किया गया कि इन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जियाडा के साथ समन्वय कर ठोस पहल की जाएगी। प्रदेश = महामंत्री विनोद कुमार अग्रवाल ने कहा कि उद्योगों के अनुकूल = माहौल बनाने के लिए औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करना जरूरी है, इससे उद्योगों को गति मिलेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। तुपुदाना इकाई अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि संगठन एकजुट होकर प्रशासन और संबंधित – विभागों से नियमित संवाद करेगा। बैठक में कुछ नए सदस्यों को सदस्यता प्रमाणपत्र भी दिए गए। बैठक में राकेश राज, एसपी पांडेय, नीतू सिंह, अन्नू गुप्ता, आर गुप्ता, तेजविंदर सिंह, रणधीर शर्मा, विनीत साबू, निशांत प्रकाश, सुधांशु कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।


