जोधपुर के रीको के अधीन विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में विकास तथा आधारभूत एवं बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान एवं आवश्यक सुझावों के
लिए शुक्रवार को लघु उद्योग भारती जोधपुर महानगर एवं रीको जोधपुर व जयपुर के अधिकारियों के साथ लघु उद्योग भारती भवन सभागार में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में लघु उद्योग भारती के नितर्वमान अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चौपड़ा, जोधपुर प्रान्त महामंत्री सुरेश कुमार विश्नोई, प्रान्त उपाध्यक्ष हरीश लोहिया, दीपक माथुर, जोधपुर महानगर अध्यक्ष पंकज भण्डारी, महानगर सचिव राकेश चौरडिया, महानगर उपाध्यक्ष एच के गर्ग, महानगर कोषाध्यक्ष प्रमोद चौपड़ा इत्यादि उपस्थित रहे। बैठक मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रदेश सम्पर्क प्रमुख श्याम
मनोहर का सानिध्य रहा।
बैठक मे रीको जोधपुर के वरिष्ट क्षेत्रीय प्रबंधक सुशील कटियार एवं सीपी शर्मा एसई पॉवर, बलदेव चारण एक्सईन पॉवर, विक्रमसिह एईएन पॉवर एवं रूडीप से सुनिल विश्नोई एईएन उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान औद्योगिक क्षेत्रों मे व्याप्त विभिन्न
समस्याओं व मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई जिनमें सड़कों के सुदृढ़ीकरण व मरम्मत, रोड़लाइट व स्ट्रीटलाइट की स्थापना, बरसाती नालों के निर्माण, जल निकासी व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, मरम्मत एवं ढकाव, सीवरेज प्रणाली, अपशिष्ट एवं कचरा निस्तारण एवं अतिक्रमण हटाने जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे। बैठक में बोरानाड़ा औद्योगिक क्षेत्र में प्रत्यक्ष आवंटन योजना के अन्तर्गत आवंटित भूखण्डों पर सड़क, विद्युत, जल आपूर्ति व स्ट्रीटलाईट व्यवस्था व ड्रेनेज सिस्टम जैसी आधारभूत सुविधाओं के विकास तथा आवंटियों को मध्यवर्ती अनुपालनों मे राहत प्रदान करने एवं समय सीमा बढ़ाने के विषय पर भी चर्चा की गई।


