जोधपुर लघु उद्योग भारती जोधपुर, प्रान्त कार्यकारिणी
बैठक भवन सभागार में निवर्तमान अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, प्रदेश उपाध्यक्ष व जोधपुर प्रान्त प्रभारी महावीर चौपडा, जोधपुर प्रान्त उपाध्यक्ष दीपक माथुर एवं जोधपुर महामंत्री सुरेशकुमार विश्नोई के सानिध्य में आयोजित हुई। बैठक में निवर्तमान अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने
संगठनात्मक विषयों व आगामी कार्ययोजना पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा
उद्योगों के हितार्थ किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। बोरानाडा इकाई सचिव थानाराम चौधरी ने रीको, ईएसआईसी एवं विद्युत से संबंधित समस्याओं से अवगत करवाया। रामचन्द्र चौधरी व ओमकार सिंह राजपुरोहित ने सोलर संबंधित समस्याएं व सुझाव रखे।


