जोधपुर में लघु उद्योग भारती एवं महिला इकाई द्वारा MSME-RAMP कार्यशाला आयोजित

May 14, 2026
Jodhpur,
RAJASTHAN

जोधपुर में लघु उद्योग भारती एवं महिला इकाई द्वारा MSME-RAMP कार्यशाला आयोजित
लघु उद्योग भारती  जोधपुर महानगर एवं महिला इकाई तथा Institute of Leadership Development के संयुक्त तत्वावधान में MSME-RAMP कार्यक्रम के अंतर्गत नवीन सरकारी योजनाओं की जानकारी हेतु एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन भवन सभागार, जोधपुर में किया गया। कार्यशाला में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत उपाध्यक्ष श्री हरीश लोहिया ने की। उन्होंने कार्यशाला के उद्देश्य एवं MSME क्षेत्र के लिए तकनीकी उन्नयन, ऊर्जा दक्षता तथा सरकारी योजनाओं के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मोना हरवानी ने अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया।

कार्यशाला में जयपुर से पधारे विशेषज्ञ एवं प्रोजेक्ट मैनेजर श्री कृष्णा पारीक ने “तकनीकी उन्नयन”, “एक जिला एक उत्पाद (ODOP)”, ऊर्जा ऑडिट, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास तथा विभिन्न सरकारी सब्सिडी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही कामगार पर्यवेक्षक कौशल विकास एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाले लाभों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

विशेषज्ञों ने उद्योगों में ऊर्जा लागत कम करने, उत्पादन क्षमता बढ़ाने तथा प्रतिस्पर्धात्मकता में वृद्धि हेतु व्यावहारिक उपाय साझा किए। उद्यमियों ने विशेषज्ञों के साथ संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान सदस्यों का पंजीयन मो. अजरूद्दीन द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन जोधपुर महानगर सचिव श्री राकेश कुमार चैरडिया ने किया तथा महिला इकाई सचिव श्रीमती कंचन लोहिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर श्री एच.के. गर्ग, श्री गोपालसिंह राजपुरोहित, श्री राजेन्द्र दवे, चन्द्रेश लोढ़ा, शिल्पा अग्रवाल, निधि सिंह, मीनाक्षी हर्ष, ममता लोहिया, ममता मनानी, रूपा भंसाली, भावना मोटवानी, मनीषा चैरडिया, लक्ष्मी देवी, रूचिका लीला, वर्षा माली, रीतु गहलोत, मंजुला अरोड़ा, हर्षित सोनी, कविता, मीनाक्षी तंवर, नीरूपा पटवा, रेखा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Latest Media Coverage

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please