पानीपत, 10 जून : एसडी पीजी कॉलेज में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित लघु उद्यमी सम्मेलन का सफल समापन हुआ। सम्मेलन में मुख्य वक्ता प्रकाश अखिल भारतीय संगठन मंत्री ने एमएसएमई के वर्तमान परिदृश्य, समस्याओं तथा उनके त्वरित एवं दीर्घकालिक समाधान पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और उद्योगों की प्रगति के लिए संगठन हर संभव सहयोग करेगा। कार्यक्रम में अरविंद धूमल अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं उत्तरी क्षेत्र समन्वयक, शुभ आदेश मित्तल सदस्य अखिल भारतीय कार्य समिति, रमन सलूजा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष तथा अध्यक्षता कर रहे उद्योगपति भीम राणा ने भी अपने विचार रखे। सम्मेलन में 250 से अधिक उद्योगपति एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रदेश महामंत्री मनोज रंगटा ने संगठन की भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। सम्मेलन में उद्योगपतियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी साझा किए, जिन पर गंभीर चर्चा हुई। अंत में लघु उद्योग भारती पानीपत के अध्यक्ष कपिल गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि पानीपत टेक्सटाइल उद्योग से जुड़े कई सुझाव केंद्र सरकार ने स्वीकार किए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि संगठन के सदस्य अतुल मित्तल और अजय बंसल को नेशनल टेक्सटाइल डिवीजन में ईएम नियुक्त किया जाना जिले के लिए गौरव की बात है।


