अर्थव्यवस्था को सुचारू रखने वाले कुटीर, सूक्ष्म, लघु व माध्यम उद्योगों की समस्याओं संबंधी दिया ज्ञापन
जालंधर, 21 जून (राहुल) : लघु उद्योग भारती के आखिल भारतीय उपाध्यक्ष अरविंद धूमल ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से भेंट की। इस दौरान पंजाब के उद्यमियों की समस्याओं व उनके समाधान संबंधी विस्तृत चर्चा की।
उक्त जानकारी देते हुए लघु उद्योग भारती, मास कम्युनिकेशन बोर्ड, उत्तर क्षेत्र के समन्वयक विक्रांत शर्मा ने बताया कि लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों ने देश की अर्थव्यवस्था को सुचारू रखने वाले कुटीर, सूक्ष्म, लघु व माध्यम उद्योगों की विभिन्न समस्याओं संबंधी ज्ञापन भी दिया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को स्मृति चिन्ह भेट करते हुए लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष अरविन्द धूमल, विक्रांत शर्मा, विवेक राठौर, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, पंजाब भाजपा के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लो, प्रदेश सह प्रभारी डॉ. नरिंदर सिंह रैना, तरुण जैन, अमित कुमार अरोड़ा, अमित डोगरा, अनिरुद्ध धीर व व अन्य गण्यमान्य। सिंह रैना, लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष अरविन्द धूमल, लघु उद्योग भारती, मास कम्युनिकेशन बोर्ड, उत्तर क्षेत्र के समन्वयक विक्रांत शर्मा, पंजाब प्रदेश महासचिव विवेक राठौर, लुधियाना के जिलाध्यक्ष तरुण जैन, महासचिव गौरव कुमार अरोड़ा, सचिव अमित डोगरा, जालंधर के जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध धीर, भाजपा जालंधर के जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा व अन्य गण्यमान्य उपस्थित रहे।
नितिन नबीन ने कहा कि एम.एस.एम.ई. को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कई नीतिगत निर्णय लिए गए हैं जिससे भारतीय उद्यमियों को आयात की बजाय निर्यात करने वाला बन सके। समयानुकूल समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास जारी है।
लघु उद्योग भारती का ज्ञापन लेने के पश्चात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब के उद्यमियों के साथ अलग से एक बैठक करके उनके सुझाव लेने का कहा है। ढिल्लों ने विश्वास दिलवाया कि वे शीघ्र ही उद्यमियों के साथ एक बड़ी बैठक कर उसकी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को भेजेंगे, ताकि मुश्किलों में उलझे पंजाब के उद्यमियों को शांत, सुरक्षित वातावरण मिल सके। इस दौरान लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का पुष्पित अभिनन्दन करते हुए प्रतीक रूप से गौरव चिन्ह भी भेंट किया।


