लघु उद्योग भारती बीकानेर प्रतिनिधिमंडल ने नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक का किया सम्मान, उद्योग जगत व पुलिस प्रशासन के बीच समन्वय पर हुई सकारात्मक चर्चा

April 17, 2026
Bikaner,
RAJASTHAN

लघु उद्योग भारती बीकानेर प्रतिनिधिमंडल ने नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट

बीकानेर, 16 अप्रैल। लघु उद्योग भारती, बीकानेर के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठन की ओर से उनका हार्दिक स्वागत एवं सम्मान किया गया।

प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक श्री सुभाष मित्तल, प्रांतीय अध्यक्ष श्री बालकिशन परिहार, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य श्री हर्ष कंसल, बीकानेर इकाई के अध्यक्ष श्री राजेश गोयल, सचिव श्री राकेश जाजू, कोषाध्यक्ष श्री अरविंद गौड़, करणी इकाई के अध्यक्ष श्री विनोद धानुका, खारा इकाई के उपाध्यक्ष श्री विजयपाल बिश्नोई एवं सचिव श्री लाभूराम बिश्नोई सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा को लघु उद्योग भारती की ओर से स्मृति चिन्ह एवं अपर्णा भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में श्री कच्छावा ने युवाओं को प्रेरित करने और उन्हें आगे बढ़ाने पर बल देते हुए उत्साहवर्धक विचार व्यक्त किए, जो सभी उपस्थित सदस्यों के लिए प्रेरणादायक रहे।

Latest Media Coverage

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please