लघु उद्योग भारती, महिला इकाई जोधपुर द्वारा 33वें स्थापना दिवस के अवसर पर 33 महिला शक्तियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इन सभी महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल कर एवं नवाचारों के माध्यम से उद्योग तथा समाज को नई दिशा प्रदान की है।
महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मोना हरवानी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए लघु उद्योग भारती की यात्रा एवं उपलब्धियों का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया। उन्होंने महिला उद्यमिता के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कहा कि देश में महिलाओं की भागीदारी सभी क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि लघु उद्योग भारती की पूरे भारत में 6000 से अधिक महिला सदस्य हैं। उन्होंने पंच परिवर्तन—कुटुम्ब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य एवं स्वदेशी आधारित जीवन—के माध्यम से भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने के विषय पर अपने विचार साझा किए।
सहायक पुलिस आयुक्त छवि शर्मा ने उपस्थित महिलाओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में जोधपुर प्रांत प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चोपड़ा, प्रांत उपाध्यक्ष दीपक माथुर एवं हरीश लोहिया, प्रांत संयुक्त महामंत्री श्रीमती बिंदू जैन, प्रांत सचिव श्रीमती मीनू डूगड़ सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 33 महिला शक्तियों—कविता जैन, नीलम भारद्वाज, काजल तेजवानी, चंचल गहलोत, मंजुला अरोड़ा, वर्षा माली, डॉ. ज्योत्सना व्यास, योगिता टाक, मधु समदानी, नीतू सिंह पंवार, कावेरी बजाज, लेखिका चौधरी, डॉ. मीनाक्षी कच्छवाहा, रितु गहलोत, डॉ. पूजा राजपुरोहित, सुनीता शर्मा, डॉ. अंजना चौधरी, आशा उत्तमचंदानी, डॉ. राजश्री बोहरा, निशा टिकवानी, प्राची, लक्ष्मी रामावत, नीता जैन, माला राठौड़, मधु भंडारी, सोनल सोनी, कोकिला, गीता खेतानी, छवि शर्मा, रूपा भंसाली, शीला आसोपा, जया सोलंकी एवं सुनीता—को दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में श्रीमती मंजू सारस्वत, अग्रवाल, निधि सिंह, मीनाक्षी हर्ष एवं स्वाति शर्मा सहित अनेक महिला सदस्यगण उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन नलिनी बंसल ने किया।


