उत्तर बंगाल के औद्योगिक विकास को लेकर सीएम सुवेंदु अधिकारी से उद्योग प्रतिनिधियों ने की मुलाकात

May 21, 2026
Darjiling,
WEST BENGAL

उत्तर बंगाल के औद्योगिक विकास को लेकर सीएम सुवेंदु अधिकारी से उद्योग प्रतिनिधियों ने की मुलाकात
 मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार उत्तर बंगाल दौरे पर सिलीगुड़ी पहुंचे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुर्वेद अधिकारी से उत्तर बंगाल के विभिन्न उद्योग एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर क्षेत्र के औद्योगिक विकास, निवेश की संभावनाओं और मौजूदा समस्याओं को लेकर चर्चा की।
यह एक औपचारिक बैठक नहीं, बल्कि एक संक्षिस मुलाकात थी, जिसमें उद्योग जगत ने मुख्यमंत्री के समक्ष उत्तर बंगाल की वास्तविक स्थिति और भविष्य की संभावनाओं को प्रस्तुत किया। इस दौरान सीआईआई के चेयरमैन सतीश मित्रुका, लघु उद्योग भारती उत्तर बंगाल के अध्यक्ष सीए आदित्य मित्रुका, नार्थ बंगाल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, आईसीसी के वाइस चेयरमैन गोपाल डालमिया, जलपाईगुड़ी डायग्राम इंडस्ट्रीज ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन देवनाथ तथा सिलीगुड़ी इंडस्ट्रियल एस्टेट डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष उत्पल सरकार सहित कई उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित रहे। ईस्टर्न
सिलीगुड़ी दौरे के दौरान विभिन्न संगठनों ने रखीं क्षेत्र की समस्याएं और संभावनाएं
इंडिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव गौरीशंकर गोयल ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने उत्तर बंगाल में उद्योग-धंधों के विकास एवं ढांचागत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की मांग की।
प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि उत्तर बंगाल में
उद्योग, व्यापार, पर्यटन, चाय उद्योग, टी-टूरिज्म, लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और एमएसएमई सेक्टर में अपार संभावनाएं हैं। इसके बावजूद क्षेत्र में बड़े उद्योगों की कमी, आधारभूत संरचना जुड़ी समस्याएं, निवेश की धीमी गति और औद्योगिक नीति में विशेष फोकस नहीं होने से विकास से
उद्योग प्रतिनिधियों ने सीएम के सामने रखा इंडस्ट्रियल रोडमैप
प्रभावित हुआ है।
उद्योग संगठनों ने उत्तर बंगाल के पुनः औद्योगीकरण, इंडस्ट्रियल एस्टेट्स के विकास, एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देने, नए निवेश आकर्षित करने, चाय एवं पर्यटन आधारित उद्योगों के विस्तार तथा युवाओं के लिए रोजगार सृजन को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष विभिन
सरकार विशेष योजना और नीति सुझाव रखे। उन्होंने कहा कि यदि के साथ आगे बढ़े, तो उत्तर बंगाल आने वाले समय में पूर्वी भारत का बड़ा औद्योगिक, व्यापारिक और पर्यटन केंद्र बन सकता है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने उद्योग प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि सरकार को कार्यभार संभाले अभी केवल 11 दिन हुए हैं, लेकिन उत्तर बंगाल के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि उद्योग जगत द्वारा रखे गए सुझावों और मुद्दों पर सरकार सकारात्मक रूप से विचार करेगी तथा उद्योग, पर्यटन और निवेश को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मुलाकात के बाद उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि नई सरकार के कार्यकाल में उत्तर बंगाल को औद्योगिक विकास की नई दिशा मिलेगी। व्यापारिक संगठनों का मानना है कि यदि सरकार और उद्योग जगत मिलकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करे, तो सिलीगुड़ी सहित पूरा उत्तर बंगाल आने वाले समय में निवेश, व्यापार और रोजगार का बड़ा केंद्र बन सकता है।

Latest Media Coverage

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please