जासं, अलीगढ़: लघु उद्योग भारत के राष्ट्रीय सचिव दीपक अग्रवाल (आगरा) ने कहा कि उद्यमी इंडस्ट्रीज को विकसित कर रोजगार के अवसर दे। इससे सरकार को विभिन्न करों व शुल्क के रुप में राजस्व मिलेगा। लेकिन वे पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी सजग रहे।
इसके लिए छयादार, शोभादार व फलदार पौधों का रोपण कर उनकी देखभाल भी करें। प्रत्येक उद्यमी को हरियाली के लिए काम करना होगा। इसका बजट भी खर्च करें। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी है,
उद्योगपति देश के विकास में भरपूर योगदान देते हैं। किसी भी उत्पादन यूनिट के संचालन में 18 सरकारी विभागों का प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से हस्तक्षेप रहता है। उद्यमी के शोषण व उत्पीड़न की शिकायतें
मिल रही हैं। यह सहन नहीं किया जाएगा।
लघु उद्योग भारती ब्रज संभाग की शनिवार को आगरा रोड स्थित गोल्डन व्यू रिसोर्ट में आयोजित बैठक में उन्होंने इशारों में अधिकारियों को जता दिया कि मुख्यमंत्री ने जिन भ्रष्ट अधिकारियों की सूची तैयार की है, आवश्यकता पड़ने पर इसकी संख्या और बढ़ा दी जाएगी। प्रदेश महामंत्री अमित
अग्रवाल (मुरादाबाद) ने कहा
कि प्रतिस्पर्धी दौर में तकनीकी उन्नयन, नवाचार व गुणवत्ता सुधार के माध्यम से ही लघु उद्योगों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने संगठन विस्तार एवं युवा उद्यमियों की भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया। संयुक्त महामंत्री डा. गौरव मित्तल ने पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक विकास को एक-दूसरे का पूरक बताया। उन्होंने उद्योगों से आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया। प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल (आगरा) ने संगठनात्मक रणनीति पर प्रकाश डाला। उन्होंने उद्योगों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए जागरूकता एवं संवाद बढ़ाना आवश्यक पर जोर दिया।
लघु उद्योग भारती की ब्रज संभाग की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व राष्ट्रीय सचिव दीपक अग्रवाल, मंचासीन हैं संयुक्त प्रदेश महामंत्री डा. गौरव मित्तल, जिलाध्यक्ष योगेश गोस्वामी, मनोज अग्रवाल व अन्य सौ. संगठन
अग्रवाल (शाहजहांपुर) ने कहा कि संगठन की सभी इकाइयां उद्योग हित में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। समन्वय से संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।
ब्रज संभाग महामंत्री अमलेंदु शर्मा (कासगंज) ने कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। विशेष सत्र में प्रदूषण विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक डा. विश्वनाथ शर्मा व पर्यावरण विशेषज्ञ उमेश शर्मा ने उद्योगों में प्रदूषण नियंत्रण, अपशिष्ट प्रबंधन, ऊर्जा संरक्षण व पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन के लिए टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीकों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ औद्योगिक उत्पादकता में भी वृद्धि की जा सकती है। युवा इकाई के जिलाध्यक्ष
सक्षम पाली, सचिव शिखर गुप्ता व कोषाध्यक्ष हर्षित राजा को सम्मानित किया गया।
आभार जिलाध्यक्ष योगेश गोस्वामी ने जताया। ब्रज प्रांत कार्यकारिणी सदस्य तरुण सक्सेना, मंडल अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, जिला महामंत्री ललेश सक्सेना, आशीष चौहान, मयंक अग्रवाल, करण जिंदल, प्रांजुल गर्ग, बरेली से आशुतोष शर्मा, निशांत अग्रवाल व मानस बंसल, पीलीभीत से सुमित गुप्ता व अंकुर अग्रवाल, शाहजहांपुर से नवनीत गुप्ता, निलय शुक्ला व महेंद्र दुबे, आगरा से विजय गुप्ता, राजीव बंसल, दिनेश गुप्ता, अरविंद शुक्ला व संजीव जैन, कासगंज से सुबोध मित्तल, नवीन अग्रवाल उपस्थित रहे।


