एनआइटी व लघु उद्योग भारती के बीच एमओयू हुआ साइन

May 29, 2026
Jalandhar,
PUNJAB

जालंधर : डा. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान और लघु उद्योग भारती के बीच राष्ट्रोत्थान एवं उद्योग हितैषी को लेकर एक महत्वपूर्ण एमओयू साइन किया गया। लघु उद्योग भारती का प्रतिनिधित्व अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविंद धूमल और एनआइटी जालंधर के निदेशक प्रोफेसर बिनोद कुमार कनौजिया शामिल थे।

विक्रांत शर्मा, लघु उद्योग भारती के मास कम्युनिकेशन बोर्ड, उत्तर क्षेत्र के समन्वयक, ने बताया कि यह संगठन कुटीर, सूक्ष्म, लघु और माध्यम उद्योगों की उन्नति के लिए कार्यरत है। एनआइटी के निदेशक ने कहा कि उद्योगों को आने वाली समस्याओं को साझा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि उनके समाधान के साथ-साथ

उद्योगों को आने वाली समस्याओं के समाधान के साथ-साथ विस्तार में विशेषज्ञों की टीम सहयोग करेगी

उद्योग के विस्तार में विशेषज्ञों की टीम सहयोग कर सके। कागजी कार्यवाहियों के बजाय जमीनी स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। एनआइटी के विद्यार्थी और अनुसंधानकर्ता भी सक्रिय सहयोग प्रदान करेंगे।

इस मौके पर रमणीक हांडा, पंजाब प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश गुप्ता, महासचिव विवेक राठौर, जिलाध्यक्ष जालंधर अनिरुद्ध धीर, महासचिव वरुण भल्ला, कोषाध्यक्ष अभिन्न दीवान, प्रचार प्रभारी अनुज कपूर व एनआइटी से प्रो. अनीश सचदेवा, प्रो. अजय बंसल, प्रो. रोहित मेहरा, प्रो. एसके सिन्हा, प्रो. एस बाजपेयी, डा. सौरभ कांगो, प्रो रमन बेदी मौजूद रहे।

Latest Media Coverage

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please