लघु उद्योग भारती नागौर इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को नगर परिषद आयुक्त औद्योगिक/व्यापारिक प्रतिष्ठानों को नोटिस के संबंध में ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष श्री अजीज सारस्वत एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनवारीलाल अग्रवाल ने किया।
प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष सनत कानूंगो, हरिओम धारणिया, अर्विंद आचार्य, हनुमान प्रसाद ओझा, भरत डेलू सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
उद्यमियों की ओर से आग्रह किया गया कि फायर सेफ्टी नियमों की जानकारी, प्रशिक्षण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के बाद ही कार्रवाई की जाए। साथ ही फायर एनओसी की प्रक्रिया को सरल, व्यावहारिक एवं उद्योग हितैषी बनाने का अनुरोध किया गया।
आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनी और बताया कि फायर सेफ्टी संबंधी नोटिस सरकार की गाइडलाइन के अनुसार जारी किए गए हैं। उद्यमियों को भी फायर एनओसी एवं सुरक्षा मानकों की जानकारी लेना आवश्यक है।
आयुक्त ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उद्योग एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें फायर एनओसी की प्रक्रिया, आवश्यक मानकों तथा उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा होगी। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय फायर एनओसी एवं अन्य शुल्कों के संबंध में सरकार से अनुरोध कर यथासंभव शुल्क कम कराने का प्रयास किया जाएगा।


