लघु उद्योग भारती चित्तौड़गढ़ इकाई की ओर से औद्योगिक क्षेत्रों में हो रही अनिश्चित बिजली कटौती एवं लाइनों के रखरखाव से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए बिजली निगम के एक्सईएन सत्यनारण आमेरिया से संपर्क कर चर्चा की गई। यह संपर्क क्षेत्रीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के सहयोग एवं लघु उद्योग भारती के संरक्षक हेमंत जैन के प्रयास से हुआ। बैठक में अनिश्चित कटौती को नियंत्रित करने, लाइनों के नियमित रखरखाव, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति तथा उद्योगों की समस्याओं के समाधान की मांग रखी गई बैठक में आमेरिया ने मांदलदा औद्योगिक क्षेत्र में नया जी ओ बनाने की जानकारी दी। लघु उद्योग भारती के इकाई अध्यक्ष राकेश चोपड़ा, सचिव राकेश
पोरवाल, प्रांतीय कार्यकारणी सदस्य मनोहर तोषनीवाल, कोषाध्यक्ष पंकज बसेर, निर्मल बाफना, ज्ञानचंद कावड़िया, सुनील शिसोदिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। लघु उद्योग भारती पदाधिकरियों ने कहा कि समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान बिजली निगम करेगा, जिससे स्थानीय उद्योगों को सुचारु रूप से संचालन में सुविधा मिल सकेगी।


