पानीपत एसडी कॉलेज में लघु उद्योग भारती की ओर से लघु उद्यमी सम्मेलन हुआ। जिसमें 250 से अधिक उद्योगपतियों व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। मुख्य वक्ता प्रकाश अखिल भारतीय संगठन मंत्री ने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम देश के विकास व अर्थव्यवस्था का सशक्त आधार हैं और संगठन उद्योग जगत की छोटी से छोटी समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने उद्यमियों से आग्रह किया कि वे अपनी समस्याएं संगठन तक पहुंचाएं ताकि समाधान की दिशा में प्रभावी पहल हो सके। विशिष्ट अतिथि अरविंद धूमल ने संगठन की कार्यप्रणाली और औद्योगिक विकास में योगदान की जानकारी देते हुए बताया कि देशभर में इसके 70 हजार से अधिक सदस्य हैं। शुभ आदेश मित्तल और रमन सलूजा ने जिला स्तर पर सक्रिय भागीदारी बढ़ाने की अपील की। अध्यक्षता भीम राणा ने की।


