भोपाल (हमारा स्वराज)। सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से लघु उद्योग भारती, मध्य प्रदेश द्वारा आगामी 3 अक्टूबर 2026 को इंदौर में “उद्यम समागम 2026” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन उद्योग जगत को व्यापार विस्तार, नवाचार और नेटवर्किंग का 1 1 एक साझा मंच प्रदान करेगा, जिसमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों के उद्यमी हिस्सा लेंगे। लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्यम समागम 2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देने और आगामी कार्ययोजना तैयार करने के लिए 26 जुलाई को भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय ‘उद्यम सेतु’ में प्रदेश कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लघु उद्योग भारती के प्रमुख प्रदेश पदाधिकारी शामिल होकर कार्यक्रम की रूपरेखा और आगे की रणनीतियों पर विचार-विमर्श करेंगे।


