लघु उद्योग भारती की हरित पहल सफल, करणी औद्योगिक क्षेत्र में 1000 पौधों के सघन वन का संकल्प हुआ पूर्ण

August 7, 2026
Bikaner,
RAJASTHAN

बीकानेर। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से लघु उद्योग भारती ने करणी औद्योगिक क्षेत्र स्थित लघु उद्योग भारती वाटिका में संचालित “एक सदस्य–एक पेड़” अभियान के अंतर्गत 1000 पौधों के सघन वन का लक्ष्य पूर्ण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीजीएसटी विभाग के सहायक आयुक्त धर्मेंद्र उपाध्याय अपनी टीम सहित, सीजीएसटी के अतिरिक्त आयुक्त (प्रशासन) संजय दान सौरोठिया, सीजीएसटी के सहायक आयुक्त अजय कुमार, रिको के शाखा प्रबंधक मनोज कुमार बंसल, रिको के वरिष्ठ डीजीएम (विधि) श्रवण तथा राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के शाखा प्रबंधक रामकुमार मीणा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती प्रांत अध्यक्ष बालकिशन परिहार, जोधपुर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य हर्षवर्धन, प्रकाश नवल, बीकानेर इकाई अध्यक्ष राजेश गोयल, करणी इकाई अध्यक्ष विनोद धानुका, करणी इकाई सचिव मनोज तलवाड़िया सहित पदाधिकारियों एवं उद्योगपतियों ने पौधारोपण कर अभियान को सफल बनाया।

इस अवसर पर सीजीएसटी एवं अन्य विभागों के अधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं तथा सदस्यों के सहयोग से एक सदस्य–एक पेड़ अभियान के तहत 1000 पौधों का सघन वन विकसित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि इन पौधों का संरक्षण कर इन्हें एक विकसित एवं आदर्श हरित क्षेत्र के रूप में स्थापित किया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और यह वाटिका भविष्य में प्रेरणादायी केंद्र बनेगी।

लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था द्वारा इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है तथा शीघ्र ही व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाकर एक और सघन हरित वाटिका विकसित की जाएगी। सभी अतिथियों ने इस पर्यावरणीय पहल की सराहना करते हुए लघु उद्योग भारती के प्रयासों को अनुकरणीय बताया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उद्योगपति, सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest Media Coverage

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please