लघु उद्योग भारती के कार्यक्रम में राजेश सुरोलिया का सम्मान
जयपुर| दूसरे प्रांतों में राजस्थानियों के लिए व्यापार संभावना को लेकर लघु उद्योग भारती की ओर से विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संगठन के जयपुर के प्रांत अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा ने कहा कि बंगाल और राजस्थान में मारवाड़ी व्यवसायी समन्वय सेतु का काम करेंगे। इस मौके पर बंगाल विधानसभा चुनाव में जीतने वाले राजस्थानी मूल के पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार सुरोलिया का सम्मान भी किया गया। सुरोलिया मूल रूप से झुंझुनूं जिले के मुकुंदगढ़ के रहने वाले हैं। 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी और कोलकाता के पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं। कार्यक्रम में वीकेआई लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष पुष्पकुमार स्वामी, वीकेआई एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण गुप्ता, उद्यमी संजीव सुरोलिया के साथ अक्षरधाम मंदिर के प्रतिनिधि और उद्योगपति उपस्थित रहे।


