लघु उद्योग भारती ने नगर निगम बद्दी के आयुक्त के समक्ष रखीं शहर की समस्याएं

July 23, 2026
Solan,
HIMACHAL PRADESH

बद्दी, 22 जुलाई लघु उद्योग भारती का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को बद्दी शहर की समस्याओं को लेकर नगर निगम बद्दी के आयुक्त विवेक चंदेल से मिला और ज्ञापन दिया। लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष अखिल मोहन अग्रवाल के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। सड़क किनारे बनी नालियों की सफाई न होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर बहने लगता है। शहर के पार्कों का बुरा हाल है। स्ट्रीट लाइट अरसे से बंद पड़ी हैं। शहर की कालोनियों में अव्यवस्थाओं का आलम है।

उन्होंने कहा कि घर-घर से कूड़ा इकट्ठा करने वाले कर्मचारी सुबह 5 से 10 बजे तक तथा शाम को 5 से 8 बजे तक आने चाहिए। क्योंकि यहां अधिकांश लोग उद्योगों में काम करने वाले रहते हैं। इसके चलते घर-घर से कूड़ा सुबह शाम हीं इकट्ठा होना चाहिए।

इसके अलावा अन्य कई समस्याओं से भी अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल में लघु उद्योग भारती

के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य विक्रम बिंदल, नरेंद्र खन्ना, सोमनाथ पाल, सत्या पाण्डेय, हंसा नंद झा व संजीव सिंह मौजूद रहे। आयुक्त ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त कर दी जाएगी। चरणबद्ध तरीके से सभी समस्याओं को निपटाया जाएगा।

Latest Media Coverage

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please