लघु उद्योग भारती की ओर से 28 इंच पीवीसी कटिंग मशीन एवं 63 इंच नॉन-वोवन स्लिटिंग मशीन का लोकार्पण समारोह सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ। मुख्य अतिथि प्रकाशचंद गुप्ता ने कहा कि पहले नॉन-वोवन बैग एवं संबंधित सामग्री गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से मंगानी पड़ती थी, लेकिन अब पाली में ही आधुनिक एवं स्वचालित मशीनों के माध्यम से इसका उत्पादन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्ष भगवती देवी बलदावा ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना समाज के समग्र विकास की आधारशिला है। पूर्व विधायक
पाली. लघु उद्योग भारती की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं।
ज्ञानचंद पारख ने कहा कि स्थानीय स्तर पर नॉन-वोवन उत्पादों का निर्माण शुरू होने से उद्योगों की लागत कम होगी। इस दौरान मशीनों में आर्थिक सहयोग देने के लिए राजकुमार मेड़तियां का सम्मान किया गया।
1 इंच से 50 इंच तक के विभिन्न आकार के नॉन-वोवन बैग तैयार: पूर्व विधायक पारख ने बताया कि मशीनों से 1 इंच से 50 इंच तक के विभिन्न आकार के नॉन-वोवन बैग तैयार किए जा सकेंगे। इन्हें स्थापित करने में लगभग
12 से 15 लाख रुपए की लागत आई है। शहर में अब तक 8 ऐसी मशीनें स्थापित की जा चुकी हैं। प्रत्येक मशीन के माध्यम से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 300 महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।


