लघु उद्योग भारती, बद्दी इकाई ने 33वाँ स्थापना दिवस एस वी एम, के प्रागण में पाठशाला के बच्चों व शिक्षकों के मध्य में आयोजित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बद्दी इकाई के अध्यक्ष राजीव ने की। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी लघु उधोग भारती डा विक्रम बिन्दल मुख्य वक्ता रहे । प्रदेश अध्यक्ष अखिल मोहन मुख्य अतिथि रहे । कार्यक्रम का संचालन महासचिव नरेन्द्र ने किया। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन के उपरांत डा विक्रम बिंदल ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए बताया कि लघु उद्योंग भारती की स्थापना 25, अप्रैल, 1994 को भारतवर्ष के स्वर्णिम युग को सूक्ष्म व लघु उद्योग के माध्यम से दुबारा से स्थापित करने हेतु की गई, लघु व सूक्ष्म उद्योग ही भारत को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने की क्षमता रखते है, एम.एस.एम.ई. के उद्योगपति नौकरियों का सृजन करते है और देश वासियों को रोजगार प्रदान करने साथ ही देश के आर्थिक विकास में योगदान देते है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि आप सभी उद्योग लगाकर रोजगार देने वाले बने ना कि नौकरी मांगने वाले, आज देश को रोजगार देने वाले युवाओं की अधिक जरूरत हैं । अखिल जी बताया की लघु उद्योग भारती के सारे भारत वर्ष में लगभग 65000 सदस्य है, यह हर राज्य व लगभग हर जिले में स्थापित है। विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वह विद्या के साथ साथ खेलों में भी हिस्सा लें, खेलों के माध्यम से शरीर व बुद्धि दोनों का विकास होता है, आप सभी उद्योगों में जायं व वहाँ की कार्यप्रणाली देखें और अपने अनुभव के आधार पर बड़े होकर उद्योग लगाकर आगे बढ़ें। र लघु उद्योग भारती, बद्दी की ओर से स्कूल को 51000 रुपये का सहयोग राशि देने की घोषणा की। प्रबंधन उद्योगपतियों का सहयोग के लिए धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में , सीता राम, विनोद, कुलदीप, संजीव सिंह, हेमंत कौशल, राजिंदर प्रताप, प्रताप भारद्वाज, राज कुमार, डॉ प्रताप मोहन, शशि भूषण और अन्य मौजूद रहे।


