लघु उद्योग भारती की बैठक में उद्योगों में होने वाली समस्याओं पर किया मंथन संजय मिश्रा लघु उद्योग भारती रसमड़ा इकाई के अध्यक्ष नियुक्त किये गये भिलाईनगर। लघु उद्योग भारती की रसमड़ा दुर्ग इकाई की बैठक श्री प्लस पेंट्स परिसर में हुई । बैठक में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय प्रभारी वजू भाई वघासिया राज्य की अध्यक्ष डॉ सीपी दुबे, कोषाध्यक्ष अनिल बाकलीवाल उपस्थित थे। बैठक में उद्योगों में होने वाली समस्याओं को लघु उद्योग भारतीय संगठन के साथ साझा किया गया एवं सुझाव दिया गया। इस दौरान लघु उद्योग भारती की रसमड़ा इकाई का गठन किया गया। जिसमें संजय मिश्रा को अध्यक्ष, ओम प्रकाश रजक को सचिव व धीरेंद्र कश्यप को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इसकी घोषणा लघु भारती उद्योग के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष समीर मुंदड़ा ने की। श्री वघासिया ने लघु उद्योग भारती के समस्त कार्य प्रणाली को उद्योगपतियों के साथ साझा एवं उद्योग में आने वाली समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना एवं इसके निराकरण के लिए तत्काल संबंधित अधिकारियों से बात की। वहीं नव नियुक्त अध्यक्ष संजय मिश्रा ने रसमड़ा क्षेत्र में सभी उद्योगपतियों की सारी समस्याओं की जानकारी दी एवं राष्ट्रीय प्रभारी विजय वघासिया का धन्यवाद किया। बैठक में उद्योगपति सदस्य ओमप्रकाश रजक, सीपी कुशवाहा, धीरेंद्र कश्यप, राजेश मिश्रा, विनोद गुप्ता, अशोक त्रिवेदी, अखिलेश तिवारी, आशुतोष तिवारी, नंदू गुप्ता, रमेश कुमार जांगड़ा, सुशील कुमार केसर व डॉ प्रदीप चौधरी उपस्थित थे।


