लघु उद्योग भारती सहारनपुर के मंडलाध्यक्ष अंकित गोयल ने लखनऊ में विधानसभा स्थित कार्यालय में सूक्ष्म एवं लघु उद्योग के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी से शिष्टाचार भेंट शुभकामनाएं दी।
अंकित गोयल ने शामली के उद्योगों के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि जनपद का ‘एक जनपद एक उत्पाद’ रिमधुरा पूरे भारतवर्ष के साथ-साथ विदेशों में भी अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने मंत्री को अवगत कराया कि विभाग द्वारा शामली इंडस्ट्रियल एरिया में जिला उद्योग केंद्र के सुंदर कार्यालय भवन का निर्माण कराया गया है, लेकिन वहां अभीतक स्टाफ की नियुक्ति नहीं हो सकी है। वर्तमान में मुजफ्फरनगर से अधिकारी ही कभी-कभी शामली आते हैं, जिसके कारण छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी उद्यमियों को मुजफ्फरनगर कार्यालय जाना पड़ता है।
इसके अतिरिक्त अंकित गोयल ने इंडस्ट्रियल एरिया के विकास कार्यों के लिए विभाग से स्वीकृत 5 करोड़ 2 लाख रुपये के डेवलपमेंट फंड के अभीतक जारी न होने का विषय भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि यह धनराशि शीघ्र जारी होनी
चाहिए, ताकि विकास कार्य समय पर पूरे हो सकें और उद्योग प्रभावित न हों।
मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने शीघ्र ही विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान का आश्वासन दिया तथा जल्द ही का उद्घाटन भरोसा दिया। शामली में नए जिला उद्योग केंद्र कार्यालय
अंकित गोयल ने लोक निर्माण राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह से मुलाकात कर सहारनपुर तिराहे से लेकर कैराना बाईपास तक बनने वाली लगभग ६ किलोमीटर लंबी सड़क, जिसकी अनुमानित लागत लगभग साढ़े २२ करोड़ रुपये है, के विषय में जानकारी दी। अंकित गोयल ने कहा कि यह सड़क जल्द बननी चाहिए, क्योंकि इसकी स्वीकृति विभाग द्वारा पहले ही दी जा चुकी है। इसके अलावा अंकित गोयल ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से भी मुलाकात की और उन्हें शामली आने का निमंत्रण दिया।


