कोलकाता, 27 मई (नि.प्र.)। लघु उद्योग भारती, पश्चिम बंगाल
(दक्षिण संभाग) से जुड़े सदस्यों ने यहां आयोजित एक आयोजन में यह संकल्प लिया कि विकसित भारत तथा सोनार बंगला बनाने की दिशा में सार्थक योगदान दिया जाय। के. के. सेकसरिया को भार दिया है। जयप्रकाश अग्रवाल (संघ चालक, मध्य हावड़ा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने अपने आशीर्वचन में सदस्यों को औद्योगिक एवं सामाजिक विकास हेतु समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्रख्यात उद्योगपति सुशील बाहेती ने औद्योगिक भूमि उपलब्धता की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त की। सरोज कुमार साहू (अखिल भारतीय उपाध्यक्ष, लघु उद्योग भारती एवं प्रभारी, पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा) ने लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय दृष्टिकोण, उद्देश्यों एवं वर्ष 1994 से देशभर में संचालित विभिन्न गतिविधियों पर विस्तृत प्रकाश डाला। समारोह का समापन देब प्रसाद मुखर्जी (महासचिव, लघु उद्योग भारती, पश्चिम बंगाल) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। रतन कोनार (अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती, पश्चिम बंगाल (मध्य संभाग), पल कुमार मित्र (लघु उद्योग भारती, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य), समीर पॉल, ललित अग्रवाल, संजय गोयनका, नरेश जालान, ओ. पी. बांगड़, सुनील अग्रवाल प्रमुख हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सेकसरिया ने की। संचालन रमेश सोभासरिया (मानद सचिव, लघु उद्योग भारती, पश्चिम बंगाल (दक्षिण संभाग) द्वारा किया गया। समारोह के सफल आयोजन में अमित चिरावाला (कोषाध्यक्ष) चंदन राय, शुभम, ऋतुराज, राजेश एवं इंद्राणी ने सक्रिय सहयोग दिया।


