उद्योगपति समस्याएं बताएं, लघु उद्योग भारती समाधान के लिए तैयार : श्रीप्रकाश
पानीपत, 10 जून (वाप्र)
अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्रीप्रकाश ने कहा कि उद्योगपति अपनी सभी समस्याओं की जानकारी लघु उद्योग भारती संगठन तक पहुंचाएं। संगठन उनके त्वरित और दूरगामी समाधान के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा। वे एसडी कॉलेज में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित लघु उद्यमी सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे।
हरियाणा एनवायरमेंट मैनेजमेंट सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष भीम राणा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य उद्योग जगत की वर्तमान परिस्थितियों, चुनौतियों और उनके हित पानीपत के एसडी कॉलेज में डायर्स एसोसिएशन के प्रधान नितिन अरोड़ा को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित करते मुख्यातिथि श्रीप्रकाश। -वाप्र
भविष्य के निराकरण पर मंथन करना रहा।अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं उत्तरी क्षेत्र के समन्वयक अरविंद धूमल ने तथ्यों के साथ बताया कि लघु उद्योग भारती देश का सबसे बड़ा औद्योगिक संगठन है, जिसके देशभर में 70 हजार से अधिक सदस्य हैं। वहीं, अखिल भारतीय कार्यसमिति सदस्य शुभ आदेश मित्तल ने उद्योगपतियों से अपनी छोटी-बड़ी कठिनाइयों को नीतिगत संस्थाओं और सरकार तक पहुंचाने के लिए संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। सम्मेलन में 250 से अधिक उद्योगपतियों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।


