<p>प्रतिपल संवाद न्यूज वाराणसी। आज अयोध्या में भव्य-दिव्य मंदिर में भगवान श्रीराम के बाल विग्रह की शुभ मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई। आज के शुभ दिन पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं व बंधाईयां देते हुए लघु उद्योग भारती संगठन काशी प्रांत ने कान्यकुब्ज हलवाई समिति के साथ सयुक्त रूप से मिलकर हलवा, लडू, महाप्रसाद का वितरण किया गया। राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष लघु उद्योग भारती काशी प्रांत ने बताया कि हम सभी और हमारे पूर्वजों के चिर मनोकामना प्रभु श्रीराम जी की कृपा से आज पूरा हुआ। आज बहुत बड़ा और एतिहासिक दिन है और हम सब उसके साक्षी बने यह हम सभी के लिए परम सौभाग्य है। दिनेश गुप्ता अध्यक्ष कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई समिति ने बताया की जगतगंज तिराहा पर स्थित दक्षिण मुखी हनुमान जी श्रृंगार व पूजन कर संगठन के उद्यामियो द्वारा महाप्रसाद का वितरण किया गया । कार्यक्रम में दिनेश गुप्ता, ज्योति शंकर मिश्रा, सचिन श्रीवस्ताव, अच्छे श्रीवास्तव, राध्येश्याम गुप्ता, राजकुमार, मुन्ना सिंह, सर्वेश श्रीवास्तव, दिलीप गुप्ता, मनीष चौबे, विमलेश मौर्या, संजय श्रीवस्तव, महेश जायसवाल, जितेंद्र श्रीवास्तव, रजत सिंह, चंदन सिंह, आशीष जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल, राकेश शर्मा, वीरेंद्र श्रीवास्तव, पवन सिंह सहित क्षेत्रीय पार्षद सिद्धनाथ शर्मा व काफी संख्या में संगठन से जुड़े उद्यमी उपस्थित रहे।</p>