जोधपुर/नि.सं.। केंद्र सरकार ने हर प्रकार के उद्योगों व उद्यधियों को आममनिर्भरता एवं विकास के अवसर प्रदान करने के लिए कोई कमी नहीं रखी है। अब राजस्थान की सरकार प्रदेश में सभी प्रकार के लघु उद्योगों के विकास के लिए हरसंभव सहयोग करेगी। लघु उद्योग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न माध्यमों से नवीन क्षेत्रों को चिह्नित किया जाकर इनका विकास किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रावण का चबूतरा मैदान में आयोजित पश्चिमो राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव-2024 के शुभारंभ के दौरान कही।

मुख्यमंत्री ने राजस्थान में औद्योगिक परिदृश्य का जिक्र करते हुए कहा कि लघु एवं कुटीर उद्योग देश की पहचान है। इन्हों के माध्यम से अपनी आवश्यकताओं को पूर्ति होती है। इन्हें आगे लाने की दिशा में लघु उद्योग भारती के प्रयास सराहनीय है। ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान को नई गति प्रदान करने के लिए सरकार भरसक प्रयास करेगी और राजस्थान को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना कर रहेंगे। पूरी बिजली देने का काम सरकार करेगी। विश्वकर्मा योजना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योगों और श्रम से जुड़े लोगों विकास को नई दिशा प्रदान की है।

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आज दुनिया में भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से ऊंचाइयों की ओर बढ़ रही है। खासकर कुटीर उद्योगों के विकास, लघु उद्यमियों को प्रोत्साहन एवं विकास के अवसर उपलब्ध कराने तथा सभी प्रकार के औद्योगिक और तकनीकि क्षेत्रों को आगे बढ़ाया गया। उसी का परिणाम है कि भारत दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति होगी और आने वाले समय में इस दिशा में सिरमौर होंगे। पश्चिमी राजस्थान में औद्योगिक विकास की तमाम अपार संभावनाओं को पूरा करने के प्रयास होंगे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने उत्सव में लगी प्रदर्शनी अवलोकन करते हुए लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालह व कार्यक्रम को नोडल एजेंसी लघु उद्योग भारती के जोधपुर प्रांत अध्यक्ष महावीर चोपड़ा के सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के अनिल अग्रवाल, सुतेंद्र दुगड़, पंकज लोड़ा, नितिन मालेचा, दीपक माधुर, सुरेश बिश्नोई सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।