महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लघु उद्योग भारती, महिला इकाई किशनगढ़ की ओर से मुख्य चौराहे के पास स्वयंसिद्धा हाट के नाम से स्टोर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लघु उद्योग भारती उपाध्यक्ष अंजू सिंह, उपखंड अधिकारी अर्चना चौधरी, सभापति दिनेश सिंह राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, चित्तौड़ प्रांत सह मंत्री दीपक शर्मा, महिला इकाई अध्यक्ष संतोष बजाज सहित अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा स्वयंसिद्धा हाट की फीता खोलकर की गई। मुख्य अतिथियों ने महिला इकाई सदस्यों द्वारा इस स्टोर का अवलोकन किया गया। इसके बाद दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि मंचासीन हुए। महिला इकाई सचिव रिंकू मालपानी ने अतिथियों का स्वागत व परिचय किया। अर्चना चौधरी ने बताया कि लघु उद्योग भारती महिला इकाई ने महिला सशक्तिकरण की ओर एक सराहनीय कदम आगे बढ़ाया है, इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। जिससे वह घर पर बनाए गए उत्पादों को एक संगठित स्थान पर बेच सकें, यह कदम उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा। इस दौरान मुकेश अग्रवाल, शिल्पा बरडिया सहित अन्य मौजूद थे।