स्वर्गीय सुदर्शन सरीन जी की स्मृति में कालकाजी में “सुदर्शन सरीन पार्क” का लोकार्पण
लघु उद्योग भारती परिवार के लिए अत्यंत गौरव एवं भावनात्मक क्षण रहा जब संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय श्री सुदर्शन सरीन जी की स्मृति को चिरस्थायी सम्मान देते हुए नई दिल्ली के कालकाजी क्षेत्र में एक पार्क का नामकरण “सुदर्शन सरीन पार्क” किया गया।
15 जून 2026 को आयोजित गरिमामय समारोह में सांसद श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, निगम पार्षद श्रीमती योगिता सिंह तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में पार्क का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने स्वर्गीय सुदर्शन सरीन जी के सामाजिक सेवा, उद्योग जगत एवं राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया।
स्वर्गीय सुदर्शन सरीन जी का जीवन समाज सेवा, उद्यमिता के विकास तथा लघु एवं मध्यम उद्योगों के सशक्तिकरण के प्रति समर्पित रहा। उनके कार्यों और आदर्शों को सम्मानित करने हेतु यह नामकरण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।
लघु उद्योग भारती परिवार स्वर्गीय सुदर्शन सरीन जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने का संकल्प व्यक्त करता है।