<p>भीलवाड़ा । लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा इकाई की बैठक हुई। बैठक में राजस्व एवं सैनिक कल्याण बोर्ड राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी का स्वागत किया।</p><p>उद्योगों में बिजली की समस्याओं के बारे में बताया। इसमें पावर कटौती, अन्य राज्यों के मुकाबले ऊंची रेट, सोलर पावर का उद्योगों में अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए इसके लगाने की क्षमता बढ़ाना शामिल है। मंत्री ने इस संबंध में शीघ्र बात करने का आश्वासन दिया। मंत्री को भीलवाड़ा में रेडीमेड गारमेंट एवं फेल्सपार पाउडर प्रोडक्ट का हब बनाने के लिए आग्रह 'किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, रामकिशोर काबरा, प्रांतीय उपाध्यक्ष महेश हुरकट, प्रांतीय संयुक्त सचिव अजय मुंदड़ा, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य विमला मुणोत, चंदा मूंदड़ा, भीलवाड़ा इकाई अध्यक्ष शंभू प्रसाद काबरा, सचिव कमलेश मुणोत, संयुक्त सचिव पुनीत सोनी, महिला इकाई अध्यक्ष पल्लवी लङ्का, सचिव नीता बंसल, कोषाध्यक्ष शशि काबरा, ग्रोथ सेंटर इकाई के सचिव गिरीश. अग्रवाल, सदस्य सुरेश कोमटा, पुरुषोत्तम अग्रवाल, गोपाल झंवर, सीए शिव प्रकाश झंवर, सत्य प्रकाश गग्गड़, जगदीश अग्रवाल, हरि अग्रवाल, सत्यनारायण झंवर, नवीन काकानी, अंकित राठी आदि उपस्थित थे।</p>