<p>■ खबर मारवाड़</p><p>जोधपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शनिवार को जोधपुर के रामलीला मैदान में जिला प्रशासन, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र तथा लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2024 का अवलोकन किया और इसकी सराहना की। उप मुख्यमंत्री ने मंगलमूर्ति भगवान की पूजा-अर्चना के उपरान्त मेले के अटल केन्द्रीय पाण्डाल सहित तमाम परिसरों का अवलोकन किया और विभिन्न उत्पादों तथा इनके प्रदर्शन को देखा। उन्होंने हस्तशिल्पियों, उद्यमियों, औद्योगिक विकास तथा विभिन्न उद्यमों से संबंधित अधिकारियों, औद्योगिक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों आदि से चचर्चा की और जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री ने लघु उद्योगों, हस्तशिल्प, सौर ऊर्जा आदि के क्षेत्र. में अपार संभावनाओं को रेखांकित करते हुए कहा कि इन्हें साकार करने के लिए प्रदेश सरकार एवं केन्द्र मिलकर हर स्तर पर प्रयासों में जुटे हुए हैं। इन क्षेत्रों के विकास एवं विस्तार तथा आत्मनिर्भरता एवं आर्थिक विकास में औद्योगिक क्षेत्रों की भागीदारी बढ़ाने में कहीं कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि अंतिम पाँक्त तक के पात्र व्यक्ति को केन्द्र एवं राज्य की योजनाओं एवं कार्यक्रमों से जोड़कर लाभान्वित करने और सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए सार्थक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है और इनके माध्यम से हर पात्र व्यक्ति के उत्थान में जुटने के लिए प्रधानमंत्रीजी के स्वप्न को साकार करने के लिए सभी संभव प्रयासों को मूर्त रूप दिया जा रहा है। इसके लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सकारात्मक बदलाव और अनवरत उन्नयन का कार्य किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम जन के पारस्परिक सहयोग एवं सहभागिता से प्रदेश के समग्र उत्थान के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सरकार प्रयनशील है और इनके साथ चर्चा संवाद कर प्राप्त सुझावों के आधार पर समस्याओं को समाधान किया जाए