उद्योगों की समस्याओं के समाधान के लिए सांसद विष्णुदत्त शर्मा से मिला लघु उद्योग भारती प्रतिनिधिमंडल

June 16, 2026
Katni,
MADHYA PRADESH

कटनी के औद्योगिक मुद्दों पर सांसद विष्णुदत्त शर्मा के साथ लघु उद्योग भारती की महत्वपूर्ण चर्चा

 

कटनी-पन्ना-खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी की गरिमामयी उपस्थिति में लघु उद्योग भारती के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ कटनी के औद्योगिक विषयों पर एक महत्वपूर्ण एवं विस्तृत परिचर्चा आयोजित की गई।

बैठक में जिले के औद्योगिक विकास, उद्यमियों की समस्याओं तथा विभिन्न चुनौतियों पर सकारात्मक चर्चा हुई। लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी ने मंडी टैक्स एवं विदेशों से आयातित अनाज से जुड़े विषयों को प्रमुखता से सांसद महोदय के समक्ष रखा। वहीं महाकौशल प्रांत अध्यक्ष अनिल वासवानी ने कटनी एवं आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े रेलवे संबंधी मुद्दों और आवश्यकताओं से अवगत कराया।

सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सभी सुझावों और समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने जिले के समग्र औद्योगिक विकास के लिए लघु उद्योग भारती के साथ निरंतर संवाद एवं सहयोग बनाए रखने की बात कही।

इस अवसर पर महाकौशल प्रांत सचिव हरि सिंह भदोरिया, प्रदेश सचिव मुरलीधर रतनानी, प्रांत संयुक्त सचिव मनीष सिंह सहित कटनी की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी—अमित सिंघई, नीलेश विश्वकर्मा, राजकुमार असरानी, रवि खटवानी, अशोक सेनानी, रॉकी राज पलानी एवं महिला इकाई अध्यक्ष नीति ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please