<p>बहरोड़, 23 दिसंबर (निस)। जिला उद्योग केंद्र भिवाड़ी व लघु उद्योग भारती बहरोड़ का पंचायत समिति सभागार में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला उद्योग वाणिज्य केंद्र भिवाड़ी से पधारे जिला अधिकारी राकेश गुर्जर व उनके साथ पधारे हुए गौरव शर्मा का लघु उद्योग भारती के संरक्षक के के यादव, अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, महासचिव वीरेंद्र प्रजापति, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य अनिल कुमार यादव ने स्वागत किया।</p><p>जिला उद्योग केंद्र भिवाड़ी से पधारे हुए राकेश गुर्जर ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रम विभागीय योजना की विस्तृत जानकारी आगुंतको को दी गई। इसमें प्रधानमंत्री सृजन कार्यक्रम व मुख्यमंत्री लघु प्रोत्साहन योजना के बारे में बताया गया।</p><p>महासचिव वीरेन्द्र प्रजापति द्वारा लघु उद्योग भारती का परिचय व कार्यों के बारे में अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में पधारे हुए स्वयंसेवी संस्था अर्पण फाउंडेशन के अध्यक्ष ओम यादव, सचिव प्रदीप सुरेरीया, ऑटो मोबाइल एसोसिएशन पधारे हुए प्रेमकुमार, गुप्ता इ – मित्र एसोसिएशन से अनीश यादव, नरेंद्र यादव, सोनू तिवारी आदि की उपस्थिति रही। अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने सभी पधारे अतिथियों का आभार व्यक्त किया और अगले कैंप को और सुंदर और सार्थक प्रयास किए जाएंगे। जिस से ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सके।</p>