चौदहवें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की सफलता हेतु छत्तीसगढ़ लघु उद्योग भारती की सक्रिय तैयारियां

June 16, 2026
Raipur,
CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़ लघु उद्योग भारती द्वारा आगामी चौदहवें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर के सफल आयोजन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इस दिशा में संगठन की टीम लगातार प्रदेश के मंत्रियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर आयोजन को और अधिक प्रभावी बनाने के प्रयास में जुटी हुई है।

इसी क्रम में टीम ने प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओम प्रकाश चौधरी जी, CSIDC के अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल जी तथा माटी बोर्ड के निदेशक से सौजन्य भेंट कर फेयर की तैयारियों, संभावनाओं एवं औद्योगिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

चर्चा के दौरान बताया गया कि यह प्रतिष्ठित औद्योगिक मेला छत्तीसगढ़ के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्रदान करेगा। साथ ही उद्योगों को व्यापार विस्तार, नए निवेश और तकनीकी सहयोग के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे, जिससे प्रदेश की औद्योगिक प्रगति को नई गति मिलेगी।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए हर संभव सहयोग एवं आवश्यक समर्थन का आश्वासन दिया गया है। लघु उद्योग भारती को विश्वास है कि शासन, उद्योग जगत और संगठन के सामूहिक प्रयासों से चौदहवां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर उद्योग क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक एवं सफल आयोजन सिद्ध होगा।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please