<p>पाली/ लघु उद्योग भारती पाली के तत्वाधान में गुरुवार को एमएसएमई एक्ट में जो नए प्रावधान लागू हो रहे इस संदर्भ में लघु उद्योग भारती, पाली द्वारा सभी उद्यमी सदस्यों की बैठक का आयोजन रखा गया जिसमे विविध एशोसिऐशन के पदाधिकारिगण सहित समाधान के लिए विशेषज्ञ चार्टर्ड अकाउंटेंटो को आमंत्रित किया गया। लघु उद्योग भारती के ललित मालू ने बताया कि मंडिया रोड अधोगिक क्षेत्र स्थित औद्योगिक भवन में सभा का आयोजन किया जिसमें बतौर विशेषज्ञ ष्ट नेमीचंद अखावत, गिप्पी जोशी एवं अशोक शर्मा ने उद्यमी की जिज्ञासा का समाधान किया एवं एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।इस मौके पर जिला उद्योग केंद्र के उपनिदेशक सैयद राजाक अली एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य कमल गोयल थे.</p><p>मीटिंग में लघु उद्योग भारती के जोधपुर संत महासचिव विनय बंब सहित संपत सांखलेचा, निलेश सेमलानी, अंकित भंसाली संदीप मेहता, नरेंद्र गोलछा, राजेंश चौधरी नरेंद्र पंच, वरुण सिंगल, विकास श्री श्रीमाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।</p><p>मीटिंग में जिला उद्योग अधिकारी ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं सभी उद्यमियों में माइक्रो, स्मॉल के साथ मीडियम उद्योग को भी इस श्रेणी में लाने हेतु सरकार से आग्रह करने की बात मीटिंग में कहीं ।</p><p> </p>