राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम की ओर से प्रायोजित लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त के कौशल विकास केन्द्र में प्रशिक्षार्थियों को पाठ्यक्रम सामग्री का वितरण आज अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल व जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपडा के सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कहा है कि यह कदम शिक्षण कार्य मे और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने और प्रशिक्षार्थियों को आवश्यक संसाधन प्रदान करने में महत्वपूर्ण कदम है और प्रशिक्षार्थियों के लिए एक नया एवं सुव्यवस्थित तरीके से कार्य करने का अवसर प्रदान करेगा। प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपंडा ने कहा है कि कौशल विकास केन्द्र के माध्यम से प्रशिक्षार्थियों को एक सशक्त व उपयुक्त संसाधन प्रदान करना है। इस पहल से न केवल शिक्षण कार्यप्रणाली में सुधार होगा, बल्कि विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण मिलेगा। इस कौशल विकास केन्द्र में महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने तथा देश की अर्थव्यवस्था में भागीदार बनाने के लिये सिलाई प्रशिक्षण व कम्प्यूटर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला कौशल समन्वयक अर्जुन सुथार ने बताया है कि प्रशिक्षण केन्द्र में 60 प्रशिक्षार्थियों को सिलाई व 30 प्रशिक्षार्थियों को कम्प्यूटर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भवन मे विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की टीम, डिजिटल क्लामरूम, ई-लर्निंग प्लेटाफॉर्म, वाई फाई, इंटरनेट और वीडियों कॉन्फ्रेंस की सुविधा और स्थानीय उद्योगो मे रोजगार के अवसर और प्लेटफॉर्म सुविधा उपलब्ध है। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के प्रान्त सचिव पंकज लोढा, पूर्व अध्यक्ष सुधीन्द्र दुगड, केन्द्र प्रबंधक पूजा शर्मा, प्रशिक्षक पूजा कुमारी, भावना बोराणा एवं मेघा भाटी इत्यादि मौजूद थे।