<p>भीलवाड़ा आज लघु उद्योग भारती महिला इकाई की ओर से आयोजित तीन दिवसीय स्वयं सिद्धा फेयर का समापन हुआ अध्यक्ष पल्लवी लड्डा ने बताया की फेयर में आज भारी भीड़ देखी गई। स्टॉल धारक और उपभोक्ताओं में अच्छा उत्साह नजर आया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख नीलम अग्रवाल ने बताया की शाम को रंग तरंग कार्यक्रम में मेवाड़ की मीरा कार्यक्रम में महिला प्रतिभागियों द्वारा सुंदर भजन प्रस्तुत कि गए जिन्हें सुनकर दर्शक भावविभोर हो गए। विदुषी नारी रत्न में महिस्याओं द्वारा अपने सफल जीवन को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी संघ के विभाग संघ चालक चांदमल सोमानी पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी उपस्थित थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन रीना डाड ने किया। श्री सोमानी ने कहा इस तरह के कार्यक्रम से भारतीय संस्कृति को मजबूती मिलती है और पाश्चात्य संस्कृति की तरफ जाते युवा को विकल्प मिलता है। कार्यक्रम में विमला जैन, नीता बंसल, शिखा अग्रवाल, अनुपमा नामधर, स्नेह जागेटिया, सुरेश कोगटा, पुरुषोत्तम अग्रवाल, संजीव चिरानिया, आदि उपस्थित थे।</p>