महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को मंच देने के लिए 2 अक्टूबर से जेकेके लगेगी स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी

September 30, 2025

लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित स्वयं सिद्धा प्रदर्शनी का भव्य आयोजन 2 अक्टूबर तक किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र खुराना ने बताया कि जयपुर के जवाहर कला केंद्र, शिल्पग्राम में 4 अक्टूबर तक इसका आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन एवं एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जहां वे अपने हुनर और उत्पादों को बड़े स्तर पर प्रस्तुत कर सकें।

प्रान्त महामंत्री सुनीता शमां ने बताया कि यह प्रदर्शनी वर्ष 2021 से लगातार आयोजित की जा रही है। इसकी शुरुआत मात्र एक इकाई और 30 महिला उद्यमियों से हुई थी, जो आज बढ़कर चार महिला इकाइयों और 800 से अधिक उद्यमी महिलाओं तक पहुंच चुकी है।

प्रदर्शनी का उद्घाटन राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी करेंगी। प्रदर्शनी में लगभग 80 स्टॉल्स लगाई जाएंगी। इनमें हैडिक्राफ्ट्स, टेक्सटाइल्स, ज्वेलरी, गृह सज्जा व खाद्य उत्पाद प्रदर्शित होंगे। इसके अलावा महिलाओं के स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विशेष पैनल डिस्कशन भी आयोजित किए जाएंगे। प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें राजस्थान की लोकसंस्कृति की झलक प्रस्तुत की जाएगी। महिला इकाई जगतपुरा की वैशाली वशिष्ठ, सेंट्रल महिला इकाई अध्यक्ष रमा अग्रवाल, सांगानेर महिला ईकाई अध्यक्ष पिकी माहेश्वरी ने बताया कि स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी केवल व्यावसायिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत और स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने का एक महत्त्वपूर्ण प्रयास है।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please